फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaat Day 3 Box Office Collection: वीकएंड में दर्शक बटोरने में कामयाब रही 'जाट', जानिए तीसरे दिन का कारोबार

Sat, 12 Apr 2025 09:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunny Deol Movie Jaat Box Office: 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगी 'जाट' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ओपनिंग डे पर इसने अच्छी कमाई की। शुक्रवार को दूसरे दिन कारोबार में गिरावट दर्ज हुई। जानते हैं आज तीसरे दिन कैसा कलेक्शन रहा?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : Credit - X
सनी देओल की एक्शन से भरपूर फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में सजी हुई है। इस बार फिल्म 'गदर 2' के बाद सनी देओल दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे साउथ की तर्ज वाले एक्शन से भरपूर एंटरटेनिंग फिल्म बताया जा रहा है। इसने बंपर ओपनिंग के साथ खाता खोला। जानते हैं आज फिल्म की कमाई कैसी रही?

Jaat Review: महावीर जयंती पर उत्तर के बलदेव का साउथ में गदर, 10 घंटे में जला दी राणातुंगा की लंका
 
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : Credit - X
वीकएंड में दर्ज हुई कमाई में बढ़त
गोपीचंद मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ 50 हजार रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले दिन के मुकाबले कल दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं, शुक्रवार की कमाई के मुकाबेल आज शनिवार के कारोबार में इजाफा दर्ज हुआ है। 

Jaat Box Office Collection: दूसरे दिन बुरी तरह लड़खड़ाई सनी देओल की जाट, एक्सपर्ट बोले- ‘बी ग्रेड टाइप..’
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : Credit - X
कितनी हुई तीन दिनों की टोटल कमाई?
'जाट' के कलेक्शन के आज के आकंड़े भी सामने आ गए हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज शनिवार को तीसरे दिन 'जाट' ने 7.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ तीन दिनों में फिल्म की कमाई  24.47 करोड़ रुपये हो गई है। इस फिल्म को करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है।

4 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : Credit - X
रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीद
कल रविवार की छुट्टी का 'जाट' को भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है। लोग वीकएंड में परिवार के साथ इस फिल्म का लुत्फ उठाने जा सकते हैं। इसके बाद सोमवार से गुरुवार तक वीकडेज में भी 'जाट' के सामने कोई बड़ी फिल्म टक्कर में नहीं है। हालांकि, शुक्रवार 18 अप्रैल को अक्षय कुमार और आर. माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' थिएटर्स में सजेगी। देखना दिलचस्प होगा कि 'जाट' की कमाई पर इसका कितना असर होगा?
 
दिन कारोबार 
पहले दिन 9.5 करोड़ रुपये
दूसरे दिन 07 करोड़ रुपये
तीसरे दिन 7.97 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े)
टोटल कलेक्शन 24.47 करोड़ रुपये


Hema Malini: 'जाट' के कलेक्शन पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अच्छा लग रहा, धरम जी भी बहुत खुश हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाट - फोटो : Credit - X
निर्देशन की कसौटी पर कमजोर रही फिल्म
सनी देओल की इस फिल्म में रेजिना कसांड्रा, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, संयमी खेर, राम्या कृष्णन और जगपति बाबू जैसे सितारे नजर आए हैं। क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। सनी देओल की अदाकारी को पूरे नंबर मिले हैं। हालांकि, फिल्म को निर्देशन की कसौटी पर कुछ कमजोर बताया गया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें