जाट
- फोटो : इंस्टाग्राम
देर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग
फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन पर बात करते हुए तरण आदर्श ने कहा- ‘इंडस्ट्री वालों का तो कहना था कि 6 से 7 करोड़ की ही ओपनिंग मिलेगी पर उम्मीद है कि फिल्म डबल डिजिट में ही ओपनिंग करेगी। बहरहाल, उम्मीद इससे भी बेहतर की थी पर चूंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग ही एक दिन पहले शुरू हुई तो उससे काफी असर पड़ा। यह मास फिल्म है यूपी हो, बिहार हो या राजस्थान हो.. सभी जगह परफॉर्म करेगी। शुक्रवार वर्किंग डे है तो जहां तक है इसके कलेक्शन में ड्रॉप आएगा। बाकी शनिवार-रविवार बेहतर परफॉर्म कर सकती है।’
आने वाले दिनों में बेहतर होगी कमाई
वहीं इस बारे में बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने कहा, ‘फिल्म ने पहले दिन उम्मीद से थोड़ा सा कम परफॉर्म किया है। हमें इससे ज्यादा बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी पर फिल्म का प्रमोशन थोड़ा धीमा रहा। हालांकि, आने वाले तीन दिनों में इसकी कमाई बेहतर होगी। यह एक डीसेंट वीकेंड कलेक्शन निकाल लेगी।’