हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर की मथुरा वृंदावन की गलियों में राधा बनकर फिरने की कोशिशों पर पानी फिर गया है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला' के शुरू होने से पहले ही इसे बंद करने का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। लेकिन, यूलिया के प्रशंसकों के लिए दूसरी खबर खुशखबरी सरीखी है। और, वह ये कि यूलिया की सिनेमा में एंट्री अब सलमान खान की फिल्म से होगी।