फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल ने किया पहले प्यार का खुलासा, करण जौहर ने मारा ये कमेंट

Fri, 10 Nov 2017 07:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
kajol
इन दिनों फिल्मों से दो हाथ की दूरी बनाकर चल रहीं काजोल ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। साथ ही उन्होंने खुलासा किया है कि तस्वीर उनके पहले प्यार की है। काजोल ने पोस्ट किया ही था कि करण जौहर ने फट से कमेंट कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
kajol
रिलैक्स फैन्स! काजोल का पहला प्यार कोई लड़का नहीं बल्कि एक कार थी जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'देखो मुझे क्या मिला! पहले प्यार के साथ मेरी एक तस्वीर...मेरी कार!!!' Look what I found ! A pic of me and my first love .... my first car ever !!! #tbt 😂😂😂 pic.twitter.com/G8gejESIef — Kajol (@KajolAtUN) November 9, 2017
विज्ञापन

3 of 4
Kajol
एक वक्त में काजोल के दोस्त रह चुके फिल्म मेकर करण जौहर ने खुलासा किया वह काजोल की इस कार में सदमा देने वाला सफर कर चुके हैं।  I think I remember a traumatic drive in this car with Manish!!😂 https://t.co/bivMxjRnlT — Karan Johar (@karanjohar) November 9, 2017
इस पर काजोल ने बात संभालते हुए कहा, 'वह सदमा भी कंट्रोल में था।' Perfectly controlled trauma😄🤣 — Kajol (@KajolAtUN) November 9, 2017
विज्ञापन

4 of 4
kajol and karan
काजोल और करण जौहर की दोस्ती में दरार उस वक्त आ गई थी जब अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली थी। तब अजय देवगन ने आरोप लगाया था कि करण जौहर ने अपनी फिल्म को बेहतर रिस्पॉन्स दिलाने के लिए एक्टर केआरके से कहा था कि वह 'शिवाय' का निगेटिव रिव्यू करें। इस झगड़े में काजोल ने पति अजय देवगन का साथ दिया था। तब करण जौहर ने ऐलान किया था कि वो और काजोल अब दोस्त नहीं हैं। हालांकि साल भर बाद दोनों की दोस्ती पटरी पर लौटती नजर आ रही है। करण जौहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने काजोल के साथ अपने मनमुटाव को सार्वजनिक किया। 

पढ़ें: क्यों सैफ की बेटी सारा के पीछे पड़ी हैं विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का, वजह जान लीजिए
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें