फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदे पर 'पृथ्वीराज चौहान' बने नजर आएंगे अक्षय कुमार, 2020 में रिलीज होगी फिल्म!

Mon, 21 Jan 2019 12:28 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Prithviraj Chauhan
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फैंस जल्द ही अक्षय को बड़े परदे पर पृथ्वी राज चौहान (Prithviraj Chauhan) की भूमिका में देख पाएंगे। फिल्म को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने वाले हैं। बॉलीवुड गलियारो में खबर है कि अक्षय ने इस फिल्म के लिए हामी भर दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
akshay kumar
फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं किया गया है लेकिन अक्षय पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाने जा रहे हैं ये बात कंफर्म हो गई है। फिल्म अगले साल तक फ्लोर पर आएगी। इस साल के अंत तक अक्षय इसकी शूटिंग भी शुरू कर देंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay kumar Kesari
केसरी के बाद अक्षय की यह तीसरी ऐतिहासिक फिल्म होगी। केसरी फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। बता दें कि साल 1897 में 12 सितंबर के दिन सारागढ़ी की लड़ाई लड़ी गई थी। हवलदार ईशर सिंह की लीडरशिप में सिख रेजीमेंट ने कई घंटों तक अफगानी सेना के दस हजार सैनिकों से सारागढ़ी में लड़ाई लड़ी थी। फिल्म में अक्षय हवलदार ईशर सिंह की भूमिका में हैं।

4 of 5
akshay kumar
साल 2019 में अक्षय कुमार की 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। 'केसरी', 'मिशन मंगल', 'गुड न्यूज' और 'सूर्यवंशी'। बात करें पृथ्वीराज चौहान की तो पृथ्वीराज चौहान का जन्म वर्ष 1166 में हुआ था। वह अजमेर के राजा सोमेश्वर चौहान के पुत्र थे। बता दें इससे पहले रणवीर सिंह ने नाम पर भी चर्चा की गई थी क्योंकि हाल ही में उन्होंने अपनी पीरियड फिल्मों में बाजीराव पेशवा और अलाउद्दीन खिलजी के रोल बहुत अच्छे से निभाए हैं लेकिन अंतिम नाम अक्षय कुमार का ही फाइनल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Prithviraj Chauhan
1191 की तराइन के युद्ध में पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गोरी को हराया था। पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में उनकी पत्नी संयोगिता, मोहम्मद गोरी, गयासुद्दीन गजनी, जयचंद जैसे किरदार महत्वपूर्ण होंगे। बड़े स्केल वाले इस पीरियड ड्रामा में सन 1149 से 1192 तक के काल को फिर से रीक्रिएट किया जा सकता है जो पृथ्वीराज चौहान के जन्म से मृत्यु तक के वर्ष हैं। पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अंतिम हिंदू राजा कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें