कंगना रणौत
- फोटो : Social media
एक्ट्रेस कंगना रणौत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। कभी विवाद के कारण तो कभी किसी और वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। अब कंगना ने जींस और विदेशी कपड़ों पर कमेंट कर सोशल मीडिया पर बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इसको लेकर नेटिजन्स उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। कंगना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अपनी संस्कृति को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें तीन महिलाएं दिख रही हैं। ये महिलाएं भारत, जापान और सीरिया से हैं। जानकारी के अनुसार ये पेंसिल्वेनिया के महिला मेडिकल कॉलेज में छात्रा थीं और पहली लाइसेंस प्राप्त चिकित्सक के तौर पर गौरव प्राप्त किए हुई थीं।
दीपिका की जींस का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हो गईं कंगना रणौत, यूजर्स ने खोल दिया पुराना एलबम