आईटीए अवॉर्ड्स के लिए की गई सभी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहीं। अमृता खानविलकर, रूपाली गांगुली, अनुज, नील भट्ट, शिवांगी जोशी, अभिमन्यु जैसे कई और प्रतिभाशाली कलाकारों ने वहां मौजूद लोगों को खूब मनोरंजन किया। इस शो पर मौजूद कई कलाकारों ने प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करने के लिए मंच पर कदम रखा। शो की विनर लिस्ट में शामिल होने वालों में किशोरी शहाणे का नाम भी शामिल हैं, जिन्हें 'गुम है किसी के प्यार में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस इन अ नेगेटिव ड्रामा का अवॉर्ड मिला, वहीं इमली ने बेस्ट सीरियल ड्रामा का पुरस्कार जीता, जबकि राजन शाही को आईटीए स्क्रॉल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
इस अवॉर्ड सेरेमनी में टेलीविजन की नामचीन हस्तियों के साथ-साथ कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आएंगे, जिनमें अनिल कपूर, रवीना टंडन, वरुण धवन, अनन्या पांडे, विवेक रंजन अग्निहोत्री का नाम शामिल हैं जिन्होंने शो में अपनी मौजूदगी से इस इवेंट को और भी खास बना दिया। इस शो को बेहद शानदार औऱ मजेदार मनीष पॉल, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने होस्ट किया हैं। शो का प्रसारण 1 जनवरी को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर किया जाएगा।