फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इस्रायल ने जताया दुख, कहा- 'वो हमारे सच्चे दोस्त थे'

Thu, 18 Jun 2020 03:30 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह यूं अचानक चले जाना हर किसी को सदमा दे गया है। लोग उनके जाने का गम नहीं भुला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत को लोग याद कर रहे हैं। लेकिन सुशांत को याद करने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया से लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Gilad Cohen - फोटो : Social Media
सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर इस्रायल ने भी दुख जताया है। सुशांत को इस्रायल ने अपना सच्चा दोस्त बताते हुए एक खास संदेश जारी किया है। इस्रायल विदेश मंत्रालय के जनरल और डिप्टी डायरेक्टर गिलाड कोहेन (Gilad Cohen ने सुशांत के लिए एक ट्वीट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
जैकलीन फर्नांडीस और सुशांत - फोटो : Social Media
गिलाड ने अपने इस ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत की फोटो और वीडियो का लिंक साझा किया है। ये वीडियो तब का है जब सुशांत, जैकलीन फर्नांडीस के साथ इस्रायल में अपनी बेव सीरीज के सिलसिले में पहुंचे थे। वीडियो में सुशांत अपनी टीम के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
गिलाड ने ट्वीट किया है, 'मैं सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर संवेदना व्यक्त करता हूं। वो इस्रायल के सच्चे दोस्त थे। आपकी बहुत याद आएगी। जब वो इस्रायल आए थे, तब कुछ ऐसा हुआ था।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर पर 14 जून को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। ये खबर बाहर आते ही लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे, लेकिन खबर की पुष्टि होते ही फैंस और बॉलीवुड हस्तियां शोक में डूब गई थीं। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है।

खुदकुशी के बाद सुशांत सिंह राजपूत के घर की तलाशी, पुलिस को मिली इस फिल्म की स्क्रिप्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें