फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कबीर सिंह' देख इमोशनल हुए शाहिद के भाई ईशान, सोशल मीडिया पर लिखी मन की बात

Thu, 27 Jun 2019 01:50 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid ishaan
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। हालांकि फिल्म को लेकर फैंस के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लेकिन ऐसे में शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने फिल्म पर अपना रिएक्शन दिया है और एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान ने शाहिद के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है- 'आज मेरे बड़े भाई के लिए मैं बहुत खुश हूं। वह हमेशा मेरे लिए एक अच्छे इंसान का शानदार उदाहरण रहे हैं। ये मुझे चकित करता है कि आप इस तरह के सबसे जटिल, खोए हुए और कठिन कैरेक्टर्स को इतने अच्छे से निभा सकते हैं। जबकि घर पर सबसे अधिक फोकस्ड, लविंग और जिम्मेदार इंसान हैं। मुझे ये दिखाने के लिए धन्यवाद कि एक जिम्मेदार बेटा, पिता, पति और भाई होने का क्या मतलब है।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor, Ishaan Khattar - फोटो : social media
बता दें कि कबीर सिंह ने सोमवार की अपनी कमाई से इस साल के बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाहिद कपूर औऱ कियारा आडवाणी स्टारर इस फिल्म ने सोमवार को जितनी कमाई की, उतनी कमाई इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों भारत, उरी, टोटल धमाल और गली बॉय ने भी नहीं की है।

4 of 5
shahid ishaan
कबीर सिंह तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है। अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा और शालिनी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में शाहिद दिल टूटने के बाद नशे में धुत नजर आ रहे हैं। फिल्म के साथ साथ फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को काफी पंसद आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid ishaan
गौरतलब है कि  इससे पहले शाहिद कपूर बत्ती गुल मीटर चालू (2018) में नजर आए थे जिसमें उनके साथ  श्रद्धा कपूर, दिव्येंदु शर्मा और यामी गौतम भी दिखे थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन शाहिद ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। वहीं उससे पहले फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ शाहिद ने अपना दमखम दिखाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें