फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर से पूछा ऐसा सवाल, फिर से होने लगी अफेयर की चर्चा

Fri, 15 Mar 2019 11:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhadak
एक्टर ईशान खट्टर ने वैसे तो अभी तक दो ही फिल्में की हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या 10 लाख से ज्यादा पहुंच गई है। ईशान खट्टर ने निर्देशक माजिद मजीदी की फिल्म बियांड द क्लाउड्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क में नजर आए थे। ईशान के फैंस की लिस्ट में जाह्नवी कपूर और उनकी भाभी मीरा राजपूत भी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
dhadak
दरअसल, इंस्टाग्राम पर ईशान खट्टर ने आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। जिसमें वो फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए आए। फैंस ने भी उनसे सवालों की झड़ी लगा दी। जिनका जवाब देने में ईशान खट्टर बिल्कुल नहीं हिचके। 
विज्ञापन

3 of 5
dhadak
ईशान जैसे ही इंस्टाग्राम पर आए उनकी को-एक्टर रहीं जाह्नवी कपूर भी सोशल मीडिया पर आईं और उनसे सवाल पूछे। जाह्नवी ने ईशान से पूछा, 'क्या आप तरबूज खाते हैं?' जिस पर ईशान ने कहा कि 'हां और शुक्रिया जाह्नवी इतना अहम सवाल पूछने के लिए।' जाह्नवी के इस सवाल के बाद फैंस के बीच एक बार फिर से दोनों के अफेयर की सुगबुगाहट होने लगी।
 

4 of 5
mira rajput
जाह्नवी के बाद उनकी भाभी और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने भी ईशान से मजेदार सवाल पूछा। मीरा ने लिखा कि 'तुम कब अपने बाल कटवा रहे हो?' जिस पर ईशान ने लिखा कि 'अभी कोई इरादा नहीं है।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram
वहीं एक फैन ने ईशान से पूछा कि 'अपनी एक्टिंग को और बेहतर बनाने के लिए कोई टिप्स दें।' जिस पर ईशान ने कहा कि 'मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं लेकिन सीखने वाले की तरह बता सकता हूं कि सब कुछ देखिए, गहराई से ऑब्जर्व करिए, सवाल पूछिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें