फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान खट्टर की पहली फिल्म को मिलेगी ग्रैंड ओपनिंग, पाकिस्तान ही नहीं, इन 34 देशों में भी होगी रिलीज

Fri, 30 Mar 2018 04:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ishaan Khatter
ईशान खट्टर की पहली फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पाकिस्तान में रिलीज होगी। यही नहीं, जी स्टूडियो इंटरनेशनल ने इस फिल्म को 34 देशों में रिलीज करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ishaan Khatter
ईरानी फिल्म मेकर माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में ईशान खट्टर के साथ मालविका मोहनन नजर आएंगी। यह फिल्म गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के देशों- ईरान, दुबई, कुवैत, ओमान, बाहरेन और कतर की 70 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
Ishaan Khatter
GCC देशों के अलावा फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की ओपनिंग अमेरिका, कनाडा, नेदरलैंड्स, बेल्जियम, मालदीव, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, जापान, कोरिया और इंडोनेशिया में भी होगी। 

4 of 5
Ishaan Khatter
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' भाई-बहन के प्यार, जिंदगी और रिश्तों की कहानी है। इसे पूरी तरह से मुंबई में ही शूट किया गया है। जी स्टूडियो और नमा पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को UAE और GCC देशों में 19 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और फिजी में इसकी रिलीज की तारीख का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Beyond the Clouds
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है और इसने काफी तारीफें भी बटोरी हैं। ए आर रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है वहीं, अनिल मेहता ने सिनेमैटोग्राफी की है। विशाल भारद्वाज ने फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ के संवाद लिखे हैं। यह फिल्म 20 मार्च को भारत में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें