फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई शाहिद के साथ ईशान खट्टर ने 10 की उम्र में किया था डेब्यू, जन्मदिन पर जानें रोचक तथ्य

Fri, 01 Nov 2019 12:11 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
Ishaan Khatter
अभिनेता ईशान खट्टर 'धड़क' और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। 'धड़क' फिल्म में वो जाह्नवी कपूर के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद से दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। कम ही लोगों को पता है कि ईशान ने साल 2005 में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था। आज एक नवंबर को अपना जन्मदिन मना रहे ईशान खट्टर के बारे में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Ishaan Khatter - फोटो : Social Media
ईशान अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में ईशान ने शाहिद कपूर के साथ काम किया था। बचपन की तस्वीर को देख ईशान को पहचान पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। उस वक्त ईशान की उम्र महज 10 साल थी। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अमृता राव की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन

3 of 5
rajesh khattar - फोटो : social media
अभिनेता राजेश खट्टर ईशान के पिता हैं। राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से साल 1990 में शादी की थी। दोनों की शादी 11 साल ही चली। इस शादी से राजेश और नीलिमा को ईशान हुए। इसके बाद दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। 

4 of 5
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म 'धड़क' के बाद से ईशान और जाह्नवी के अफेयर की लगातार खबरें आती रहीं लेकिन जाह्नवी और कपूर परिवार ने हमेशा इससे इनकार किया। अक्सर दोनों को साथ में मूवी और डिनर डेट पर जाते स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ishaan Khatter - फोटो : file photo
ईशान की आने वाली फिल्म 'खाली पीली' है। जिसमें उनके साथ अनन्या पांडे काम कर रही हैं। इसके अलावा ईशान मीरा नायर के निर्देशन में एक टीवी सीरीज में भी नजर आएंगे। ये टीवी सीरीज लेखक विक्रम सेठ की किताब 'अ सूटेबल ब्वॉय पर आधारित है'।

सचिन तेंदुलकर के ट्वीट को लेकर भड़कीं ये सिंगर, मीटू से जुड़ा है कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें