फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Welcome 2021: ‘बुलबुल’ ने बदला गेम, नए साल में इस हीरोइन को मिला हीरो को सहारा देने का मौका

Thu, 31 Dec 2020 05:11 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
तृप्ति डिमरी और ईशान खट्टर - फोटो : फाइल
हिंदी सिनेमा में अक्सर नायिकाओं को नायकों के सहारे अपने करियर की नाव किनारे तक लाने की कोशिश करते देखा जाता है। लेकिन, ऐसा शायद हाल के दिनों में पहली बार हो रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस से लॉन्च हुए एक हीरो की फिल्म की किस्मत एक हीरोइन की शोहरत के सहारे है। ये अजूबा होने जा रहा है निर्माता करण जौहर की उस अगली फिल्म में जिसमें लीड रोल करने जा रही हैं फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में बेस्ट एक्टक का पुरस्कार जीतने वाली तृप्ति डिमरी, और उनके कंधों पर जिम्मेदारी होगी ईशान खट्टर का करियर बचाने की।
विज्ञापन

2 of 6
धड़क - फोटो : फाइल
ईशान खट्टर ने वर्ष 2018 में धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले ही हिंदी फिल्मों में फिल्म 'धड़क' के साथ कदम रखा। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिरी और समीक्षकों ने इसे एक खराब रीमेक माना। निर्माता करण जौहर को भी मराठी फिल्म 'सैराट' के इस रीमेक को बना कर पछतावा हुआ और ईशान ने तो इसके बाद एक तरह से धर्मा प्रोडक्शंस से नाता ही तोड़ लिया था। ईशान के साथ करण जौहर के हुए पंगे का असर हाल तक बना रहा और ताजा खबर यही रही कि ईशान के बड़े भाई शाहिद ने भी धर्मा की फिल्म आखिर में आकर छोड़ दी।
विज्ञापन

3 of 6
खाली पीली - फोटो : ट्विटर
ईशान का करियर देखें तो उन्होने अपना पहला मुख्य किरदार माजिद मजीदी की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' में निभाया। इस फिल्म के लिए ईशान की बहुत तारीफ भी हुई और इसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिर उनके हाथ 'धड़क' आई तो इससे उनकी पहली फिल्म की पूरी प्रसिद्धि गुड़ गोबर हो गई। कुछ समय पहले सिनेमाघरों और ओटीटी पर उनकी फिल्म 'खाली पीली' रिलीज हुई और वह भी फ्लॉप रही।

4 of 6
ए सूटेबल ब्वॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बीच ईशान खट्टर ने मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल ब्वॉय' में मान कपूर का किरदार निभा कर काफी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन, ओटीटी का असर तो डिजिटल ही है। स्टार की असली परीक्षा तो बड़ा पर्दा ही होता है। ईशान के पास फिलहाल कटरीना कैफ और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'फोन भूत' है जिसमें वह सेकंड लीड कर रहे हैं और 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित एक वॉर ड्रामा फिल्म 'पिप्पा' है।
विज्ञापन

5 of 6
बुलबुल - फोटो : फाइल
ईशान को अपने करियर का ग्राफ समझ आया है और वह लौटकर वहीं आ गए हैं जहां से ‘धड़क’ शुरू होने से पहले थे। करण जौहर ने भी शाहिद को हाथ से जाता देख फिर से ईशान को लपक लिया है और उनकी जोड़ी बना दी है तृप्ति डिमरी के साथ जिनके अभिनय की फिल्म ‘बुलबुल’ में खूब तारीफ हुई। तृप्ति ने 2017 में सनी देओल और बॉबी देओल की फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से अपने करियर की शुरुआत की। फिर 2018 में आई 'लैला मजनू'। ये दोनों फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन अनुष्का शर्मा की कंपनी की फिल्म 'बुलबुल' ने उन्हें बड़ा जीवनदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ईशान खट्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस जैसे बड़े बैनर की फिल्म मिली है। उनके पास फिर से बड़े परदे पर अपना करियर बनाने की चुनौती है और साथ ही ईशान का करियर बचाने की भी जिम्मेदारी है। तृप्ति और ईशान की इस फिल्म को अनुभूति कश्यप निर्देशित करेंगी। अनुभूति के पास इसके अलावा एक और फिल्म आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' भी है।

ईशा गुप्ता ने हॉट अवतार में कहा 2020 को अलविदा, बोल्डनेस देख हैरान हुए फैंस

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें