फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई घंटे तक कार के अंदर ऐसा क्या करते रहे ईशान और जाह्नवी, आधी रात को शुरू करनी पड़ी शूटिंग

Thu, 01 Feb 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जाह्नवी कपूर
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' को लेकर चर्चा में हैं। करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म मराठी मूवी 'सैराट' का रीमेक है। दोनों फिल्म में रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म के अलावा ईशान और जाह्नवी एक और वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
धड़क
वो है दोनों का लव अफेयर। अक्सर दोनों को मूवी, लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा जाता है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुता‌बिक, शूटिंग के दौरान ईशान और जाह्नवी कार में इंटीमेट होते पाए गए। दोनों करीब ढाई घंटे तक कार में रहे। इसके चलते शूटिंग पर मौजूद क्रू मेंबर को काफी देर तक इंतेजार करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
जाह्नवी कपूर
इसके बाद आधी रात को शूटिंग शुरू हुई और सुबह 5 बजे तक चली। यह घटना मुंबई फिल्म सिटी में हो रही शूटिंग के दौरान की है। बता दें कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी को खास हिदायत दी थी कि वो ईशान खट्टर से दूरी बनाएं रखें। लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं। 

4 of 5
धड़क
इसके अलावा फिल्म की शू‌टिंग महाराष्ट्र के एक गांव में भी हुई है। फिल्म के सेट को राजस्‍थान की तरह बनाया गया है। बता दें कि जहां जाह्नवी की यह पहली फिल्म है वहीं ईशान खट्टर ने 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' से डैब्यू किया है। फिल्म के कई पोस्टर और ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धड़क
ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए शाहिद ईशान की काफी मदद कर रहे हैं। ईशान की डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी हैं। जाह्नवी को 'धड़क' के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' में रोल मिल गया है। इस फिल्म में जाह्नवी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें