फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए सितारे, वरुण धवन से ईशान खट्टर तक का लुक देख आप कहेंगे- 'क्या बात है'

Wed, 17 Jul 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
varun dhawan - फोटो : social media
इन दिनों वरुण धवन फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वैसे तो फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी थी, पर अब फिल्म की शूटिंग दोबारा एक खास सीन के लिए शुरू की गई है। इस खास सीन में डांस का सबसे बड़ा बैटल दिखाया जाने वाला है। इसी सीन के लिए वरुण धवन दिन रात डांस क्लासेज भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
shraddha kapoor - फोटो : social media
श्रद्धा कपूर उर्फ इनायत भी इन्हीं डांस क्लासेज में अपने दिन का आधे से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। इस खास सीन के लिए दुनिया भर से 10 खास डांस टीम्स को आमंत्रित भी किया गया है। इसी खास सीन की शूटिंग करीब 25 दिन चलने वाली है। 
विज्ञापन

3 of 6
siddhant chturvedi - फोटो : social media
अमरीकी फिल्म डिपार्टेड के हिन्दी रीमेक को लेकर खबरों में चल रहे सिद्धांत चतुर्वेदी भी अपने जिम से निकलते नजर आए। सूत्रों की मानें तो सिद्धांत अब इसी फिल्म के लिए तैयारी शुरू कर चुके हैं। गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी एम आई बी इंनटर्नेशनल डब करने के बाद एक लंबी छलांग मारने वाले हैं। 

4 of 6
neha kakkar - फोटो : social media
2004 में आई फिल्म मुसाफिर के हिट गाने ओ साकी साकी रे को फिल्म निर्माता भूषण कुमार की छोटी बहन तुलसी कुमार के साथ गाने के बाद एक बार फिर सिंगर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में हैं। मायानगरी में स्पॉट की गई नेहा कक्कड़ की यह तस्वीर उनकी खुशी भी जाहिर कर रही है।
विज्ञापन

5 of 6
jacquline - फोटो : social media
मायानगरी में बाहर नज़र आई जैकलीन फर्नांडीज का अंदाज़ भी अजब ही दिखा। कैमरा को देखते ही जैकलीन ने पोज देने शुरू कर दिए। इन दिनों जैकलीन जमकर फिल्मों की तलाश कर रही हैं, उसके अलावा जैकलीन नेटफ्लिक्स की सीरीज़ मिसेज सीरियल किलर पर भी काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ishaan khattar - फोटो : social media
फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान की हिट मशीन अली अब्बास जफर का सहारा पाकर ईशान खट्टर भी बेहद उत्साहित हैं। अब ईशान ने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत भी शुरू कर दी है। इस बात का सबूत जिम के बाहर ली गई उनकी ये तस्वीर है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें