पिछला साल कोरोना के चलते खराब होने के कारण नए साल के स्वागत के लिए इस बार बॉलीवुड सितारे काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए, ये ही वजह थी कि बहुत से सेलेब्स वेकेशन पर घूमने निकले थे। हाल ही में इशान खट्टर और अनन्या पांडे भी मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को साथ देखा गया था। अब इशान खट्टर मालदीव से तो वापस आ गए हैं, लेकिन ऐसा लग रहा है कि उनका मन अभी भी वहीं लगा हुआ है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर भी शेयर की है जिसे देखकर फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं।