जल्द ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक फ्रेश जोड़ी उनका मनोरंजन करती नजर आने वाली है। जी हां और ये जोड़ी है श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की। हाल ही में फिल्म 'धड़क' के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।
पढ़ें-शादी पर प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, जिस लड़के में होगी ये क्वालिटी, उसी से करूंगी शादी
विज्ञापन
2 of 4
Dhadak
बता दें कि ये दोनों स्टार धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म 'धड़क' में काम कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी फिल्म की शूटिंग का पहला शेडूयल पूरा कर लिया है। अपनी फिल्म के पहले शेडूयल की शूटिंग खत्म करने के बाद फिल्म के डायरेक्टर शशांक खेतान समेत क्रू के सभी लोगों ने एक फोटो खिंचवाई।
विज्ञापन
3 of 4
Dhadak
फिल्म की शूटिंग राजस्थान के उदयपुर में हो रही है। इस फोटो में बिल्कुल सामने फिल्म की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में दोनों स्टार के साथ क्रू के सारे लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
ये फिल्म नागराज मंजुले की फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं।बता दें कि ‘धड़क’ की रिलीज डेट 6 जुलाई, 2018 रखी गई है।