फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच पर ईशा कोपिकर का खुलासा, बोलीं- सुपरस्टार ने अकेले में मिलने बुलाया और...

Tue, 05 Nov 2019 11:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट,अमर उजाला डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
Isha Koppikar - फोटो : instagram
बीते साल तनुश्री दत्ता ने मीटू अभियान के तहत के अपनी आपबीती को दुनिया के सामने रखा था। उन्होंने नाना पाटेकर पर गंभीर आरोप लगाए। इस शुरुआत के बाद बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां सामने आईं और उन्होंने अपने साथ हुए शोषण की कहानियां को साझा किया। ये मुहिम लगातार बॉलीवुड में चल रही है। हाल ही में अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया।
विज्ञापन

2 of 6
Isha Koppikar - फोटो : social media
ईशा कोपिकर ने कुछ सालों पहले ही फिल्मों से ब्रेक ले लिया। इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपनी अनुभव शेयर करते हुए एक बड़े सुपरस्टार पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

3 of 6
Isha Koppikar - फोटो : instagram
पिंकविला से बातचीत में ईशा कोपिकर ने बताया कि एक बड़े सुपरस्टार ने उन्हें अकेले में मिलने के लिए कहा था। ईशा ने कहा, 'हां, मुझे भी प्रस्ताव मिला था। एक फिल्म निर्माता ने मुझसे कहा था कि एक फिल्म बन रही है। तुम्हें अभिनेताओं की गुड बुक में रहने की जरूरत है। इसलिए मैंने उन्हें कॉल किया है। अभिनेता ने मुझे अपने पूरे दिन का शेड्यूल बताया। वो अभिनेता सुबह जल्दी उठता है और जिम जाता है। इसके बाद उस अभिनेता ने मुझे उनकी डबिंग और कुछ काम के दौरान मिलने के लिए बुलाया।'

4 of 6
Isha Koppikar - फोटो : instagram
बातचीत में ईशा ने आगे बताया- 'उसने मुझसे पूछा कि मैं किसके साथ आ रही हूं। तो मैंने उन्हें कहा कि मैं अपने ड्राइवर के साथ आऊंगी। इसके बाद उसने कहा कि किसी के साथ मत आना। '
विज्ञापन

5 of 6
isha koppikar - फोटो : social media
'मैं उस वक्त इतनी छोटी नहीं थी कि मुझे ही न चले कि क्या हो रहा है। इसलिए मैंने कहा कि मैं कल फ्री नहीं हूं। मैं आपको बाद में बता दूंगी। इस घटना के बाद मैंने प्रोड्यूसर को कॉल किया और कहा कि उन्हें मेरे टैलेंट पर मुझे कास्ट करना चाहिए। एक रोल के लिए मुझे ये सब काम करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha koppikar - फोटो : social media
इस घटना के अलावा ईशा ने ये बताया कि उन्हें कई बार कुछ बड़े सेक्रेटरियों ने गलत तरीके से भी छुआ है। उन्हें नेपोटिज्म के चलते फिल्मों में कई बार रोल नहीं मिला। उनका रोल छीनकर किसी की गर्लफ्रेंड को दे दिया गया या फिर किसी की बेटी को।

कोएना मित्रा ने तनुश्री दत्ता के आरोपों को बताया फर्जी, #MeToo के तहत नाना पाटेकर पर लगाए थे आरोप
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें