फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांड्या को नसीहत देने वालीं ईशा गुप्ता ने किया नस्लभेदी कमेंट, चैट वायरल होने के बाद मांगी माफी

Tue, 29 Jan 2019 08:08 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता
महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और के.एल. राहुल (k l rahul) पर निशाना साधने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब खुद नस्लभेदी टिप्पणी मामले में फंस गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ईशा गुप्ता
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। इस चैट में फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी की उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की गई थी। लेकिन ईशा को क्या पता था वो खुद आलोचना की शिकार हो जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
ईशा गुप्ता
हालांकि ईशा ने इस मामले में माफी मांग ली है। वायरल चैट में ईशा के दोस्तों ने फुटबॉलर इवोबी को 'गोरिल्ला' बताया और कहा कि उनके लिए क्रमिक विकास (इवोलूशन) रुक गया है। इस पर ईशा हंसते हुए जवाब देती हैं, मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया। इसके बाद कई प्रशंसकों ने ईशा की 'गैरजानकारी' के लिए आलोचना की।

4 of 5
ईशा गुप्ता
इसके बाद ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा, "दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है। एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया। मुझे माफ करें। इस मूर्खता को माफ कर दें। ईशा ने कहा कि उन्हें यह महसूस नहीं हुआ था कि यह बातचीत नस्लभेदी प्रतीत हो सकती है। बता दें हाल ही में ईशा ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और के.एल. राहुल (k l rahul) जमकर सुनाया था। उन्होंने कहा था- 'महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
गौरतलब है कि करण जौहर के शो पर हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही है। इसके बाद हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था। हालांकि अब उन्हें टीम में वापस ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा गुप्ता, हार्दिक पांड्या के साथ डेट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें