फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही हैं ईशा देओल, इस पोस्ट के साथ खुद किया एलान

Mon, 21 Jan 2019 04:26 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha deol - फोटो : file photo
ईशा देओल जल्द ही खुशखबरी सुनाने वाली हैं। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल दोबारा मां बनने वाली हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी ईशा देओल ने बहुत ही अलग अंदाज में अपने फैंस के साथ शेयर की। ईशा ने साल 2017 में एक नन्ही परी को जन्म दिया था जिसका नाम राध्या रखा था। 
विज्ञापन

2 of 5
Isha Deol daughter - फोटो : Instagram
ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राध्या की तस्वीर शेयर करके एक खूबसूरत सा कैप्शन दिया। ईशा देओल ने लिखा- 'मुझे बड़ी बहन के तौर पर प्रमोशन मिलने वाला है।' राध्या के जन्म के समय ईशा देओल ने कहा था - 'राध्या मुझे और भरत दोनों को पूरा करती है। कभी-कभी वह ऐसी हरकतें करती है जैसे कि मैं बचपन में किया करती थी।'
विज्ञापन

3 of 5
Esha Deol - फोटो : file photo
ईशा देओल और भरत ने साल 2012 में शादी की थी। इन दोनों की लव मैरिज थी। शादी के बाद ईशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। ईशा ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। 

4 of 5
esha deol - फोटो : file photo
इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है। हाल ही में ईशा देओल ईशा अंबानी और आनंद पीरमल की शाही वेडिंग रिसेप्शन में अपने परिवार के साथ दिखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deol family isha ambani wedding reception - फोटो : Instagram
इस मौके पर ईशा देओल पर्पल और गोल्डन कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थीं। इस वेडिंग रिसेप्शन में जहां पूरा देओल परिवार एक साथ एन्जॉय करते हुए दिखा तो वहीं सनी देओल पार्टी में सबसे अलग नजर आए। सनी देओल किसी भी पार्टी या फिर इवेंट में कम ही नजर आते हैं। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के रिसेप्शन में सनी देओल को देखकर उनके फैंस काफी खुश हुए, हालांकि वह कैमरे से बचते जरूर नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें