बॉलीवुड के देओल परिवार की बेटी ईशा देओल 2 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ईशा देओल का फिल्मी करियर अपने मां-पिता और भाईयों की तरह भले ही न रहा हो, लेकिन वह अन्य चीजों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही एक मौका था जब वह काफी चर्चा में रही थीं। यह मौका कहीं और नहीं बल्कि उनके देवर की शादी का था। जब इस साल उन्होंने अपने देवर की बारात उछल-उछल कर डांस किया था।
विज्ञापन
2 of 5
ईशा देओल और भरत तख्तानी
- फोटो : file photo
ईशा देओल ने अपने देवर की शादी को पूरी तरह से इंज्वॉय किया। उन्होंने इस इवेंट की कई तस्वीरें भी पोस्ट किया था। शादी के वीडियो में उन्होंने मीका सिंह के गानों पर जमकर ठुमके लगाए। हल्की गुलाबी रंग की साड़ी और हेवी जूलरी में ईशा देओल बहुत जंच रही हैं। इस तस्वीर में वह अपनी देवरानी तनवी गुप्ता के साथ नजर आ रही हैं। तनवी गुप्ता की शादी मानिक तखतानी से हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
ईशा देओल
- फोटो : file photo
ईशा देओल के देवर की शादी में हेमा मालिनी भी शामिल हुई थीं। शादी से पहले हुई कॉकटेल पार्टी में दोनों मां-बेटी वेस्टर्न आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। हालांकि, शादी की जितनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं हैं उनमें बीजेपी सांसद कहीं नहीं दिखीं।
4 of 5
ईशा देओल
- फोटो : file photo
बता दें कि ईशा देओल जल्द फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी की शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' से सात सालों बाद वापसी करेंगी। फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाती दिखेंगी। ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है।
क्लासिकल डांसर ईशा देओल ने 12 फरवरी 2012 को बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। 20 अक्टूबर, 2017 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राध्या है। ईशा देओल ने कहा कि बेटी की परवरिश उनकी पहली प्राथमिकता है