फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में जमकर नाची थीं गौरी, अब किंग खान ने किया ये ट्वीट

Sat, 15 Dec 2018 05:27 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh khan - फोटो : twitter
शाहरुख खान और गौरी खान ने ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में एक साथ जमकर डांस किया था। इस डांस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। किंग खान और गौरी को वैसे तो कई बार एक साथ देखा है लेकिन इस तरह से स्टेज पर एक साथ डांस करते हुए देखना फैंस के लिए अलग एक्सपीरियंस था। इन तस्वीरों पर किंग खान ने अब सोशल मीडिया पर गौरी के लिए कुछ खास लिखा है। 
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan and gauri khan - फोटो : PTI
सबसे पहले गौरी खान ने शाहरुख खान के साथ डांस करते हुए तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया। गौरी खान ने लिखा - 'स्टेज पर कई साल बाद आई...मोर जैसा आउटफिट...उन्हें पता है कि कैसे इसे ड्रामेटिक और टाइमलेस बनाना है।' गौरी के इस ट्वीट के बाद किंग खान खुद को रोक नहीं पाए और गौरी के लिए सोशल मीडिया पर कुछ खास लिख दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan and Gauri - फोटो : File Photo
किंग खान ने गौरी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया - 'तुम्हारा कोई जवाब नहीं..।' गौरी के लिए शाहरुख खान का यह जवाब इस बात का सबूत है कि वह अब भी गौरी से कितना प्यार करते हैं। शाहरुख और गौरी की शादी को 27 साल हो चुके हैं और दोनों के बीच आज भी प्यार वैसा का वैसा ही है।

 

4 of 5
shahrukh gauri - फोटो : File Photo
गौरी खान को इससे पहले कभी भी इस तरह से डांस करते हुए नहीं देखा था लेकिन अंबानी की पार्टी में यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। शाहरुख खान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा - 'गौरी को इस डांस के लिए शामक डावर और उनके कुछ डांसर्स ने ट्रेनिंग दी थी। गौरी ने स्टेज पर करीब 10-20 साल बाद डांस किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan gauri khan - फोटो : Instagram
किंग खान ने आगे बताया - 'मैं वैसे तो हीरोइन के साथ डांस की प्रैक्टिस नहीं करता लेकिन इस बार गौरी के साथ प्रैक्टिस की थी।' आपको बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के प्री-वेडिंग फंक्शन उदयपुर में हुए थे जबकि शादी मुंबई में हुई थी। शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड का जमावड़ा लगा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें