मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी कर ली है। ईशा की शादी का जश्न बीते 7 दिसंबर से चल रहा था। उनकी शादी की संगीत सेरेमनी उदयपुर में की गई। 12 दिसंबर को अंबानी के घर एंटीलिया में शादी का समारोह किया गया। ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश की तमामा बड़ी हस्तियां नजर आईं। आइए तस्वीरों के जरिए जाने ईशा अंबानी की शादी में कौन-कौन से दिग्गज पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 16
isha ambani
- फोटो : Instagram
शादी के लिए जैसे ही अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी मंडप में पहुंची तो उनके होने वाले पति आनंद पीरामल ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया।अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी परिवार की इकलौती बेटी की शादी में शरीक होने पहुंची। हिलेरी क्लिंटन ईशा अंबानी के संगीत समारोह में भी उदयपुर पहुंची थीं।
विज्ञापन
3 of 16
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शाही शादी में शरीक होने के लिए आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ पहुंच थे। किरण रॉव ने ग्रे रंग का लहंगा नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ पहना हुआ था जबकि आमिर खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।
4 of 16
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। अपनी दोस्त की शादी के लिए प्रियंका ने भी खास ड्रेस चुनी थी। प्रियंका ईशा अंबानी की शादी में गोल्डन और हल्के गुलाबी कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुईं थीं जबकि निक सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 16
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन तो पहले ही एंटीलिया पहुंच गए थे, इसके बाद ईशा अंबानी में ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्य नजर आए। ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। इसके साथ ही गले में भारी हार कैरी किया हुआ थी। मांग में सिंदूर और बन ऐश्वर्या पर बहुत खूबसूरत लग रहा था। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी हैं। अभिषेक बच्चन काले रंग के कोट-पैंट पहने हुए थी, जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगे में दिखाई दीं।
विज्ञापन
6 of 16
gauri khan
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी पहुंचीं। शादी में वह रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। इस साडी़ में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
7 of 16
alia bhatt
- फोटो : amar ujala
तमाम बड़े सितारों के बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ईशा अंबानी की शादी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। शादी में वह ब्लू और व्हाइट कलर के लहंगा-चुन्नी में दिखाई दीं। मीडिया को देखकर आलिया ने अलग-अलग पोज भी दिए।
8 of 16
DeepVeer
- फोटो : instagram
अंबानी परिवार की बेटी की शादी में सभी सितारों के बीच अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंची। रणवीर सिंह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए थे। वहीं दीपिका पादुकोण क्रीम कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
9 of 16
raajnath singh
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों के साथ ही देश के जाने-माने राजनेता भी ईशा अंबानी की शादी में दिखाई दिए। उनकी शादी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह और बंगाल की दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आईं थी।
10 of 16
Pranab Mukherjee
- फोटो : Instagram
नेता राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद बीजेपी नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे। उनके अलावा देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी अंबानी परिवार की बेटी की शादी में पहुंचे थे।
11 of 16
isha ambani
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी में करीना कपूर और सैफ अली खान भी देर रात पहुंचे। इन दोनों के अलावा अभिनेत्री करिश्मा कपूर भी दिखाई दीं। शादी में करीना कपूर व्हाइट लहंगा-चुन्नी में दिखाई दीं, जबकि करिश्मा कपूर ने व्हाइट और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।
12 of 16
shahid kapoor and mira rajput
- फोटो : Instagram
अंबानी परिवार की बेटी की शादी में एक्टर शाहिद कपूर पत्नी मीरा सिंह राजपूत के साथ पहुंचे। शादी में शाहिद कपूर ने डार्क ग्रीन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं पत्नी मीरा ने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।
13 of 16
isha ambani
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के बीच टाटा समूह के मालिक रतन टाटा भी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी को आशीर्वाद देने उनकी शादी में पहुंच थे। उनके अलावा एक्टर जैकी श्रॉफ भी ईशा अंबानी की शादी में नजर आए थे।
14 of 16
anil kapoor and sonam kapoor
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे। सोनम कपूर पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं वहीं अनिल कपूर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
15 of 16
rajnikant
- फोटो : instagram
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी अंबानी परिवार की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे। वह पत्नी लता के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे थे।
हरभजन सिंह और गीता बसरा भी ईशा अंबानी की शादी में शरीक हुए। शादी में गीता बसरा ने नीले रंग का पटियाला सूट पहना हुआ था तो वहीं हरभजन सिंह क्रीम रंग के कुर्ते के ऊपर पीले रंग की जवाहर कट जैकेट पहने हुए थे।