इन दिनों की देश की सबसे महंगी शादी का जश्न चल रहा है । मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन उदयपुर के उदयविलास में हो रहे हैं । 8 दिसंबर को शुरू हुए ये फंक्शन 10 दिसंबर तक चलेंगे । इसके बाद 12 दिसंबर को ईशा अंबानी, आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी ।
विज्ञापन
2 of 7
salman khan
- फोटो : instagram
शादी अंबानी परिवार के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से होगी । प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत शनिवार शाम महा आरती से हुई। इस महा आरती में ईशा अंबानी ने राधा बनकर कृष्ण के साथ रास किया। इसके बाद संगीत सेरेमनी में अंबानी परिवार के अलावा पूरे बॉलीवुड ने परफॉर्मेंस दी ।
विज्ञापन
3 of 7
salman khan
- फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था । वहीं अंबानी परिवार ने शाहरुख खान के गानों पर ही डांस किया । संगीत सेरेमनी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । एक वीडियो ऐसा भी देखने को मिला जिसमें अनंत अंबानी की परफॉर्मेंस के दौरान सलमान खान उनके बैकग्राउंड डांसर बने।
4 of 7
salman khan
- फोटो : social media
पहले सलमान खान, अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ डांस कर रहे थे । इसके बाद अनंत अंबानी गिटार लेकर स्टेज पर एंट्री करते हैं । तब सलमान खान पीछे हो जाते हैं और बैकग्राउंड डांसर बन डांस करते हैं । वहीं अनंत और राधिका ने शाहरुख खान के गाने 'कोई मिल गया' पर डांस किया ।
विज्ञापन
5 of 7
beyonce
- फोटो : instagram
बता दें कि रविवार को अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स ने अंबानी के फंक्शन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। बेयॉन्स रविवार सुबह ही अपनी 60 डांसर्स की टीम के साथ उदयपुर पहुंची थीं । इसके बाद शाम को बेयॉन्स ने परफॉर्म किया । खबरों की मानें तो बेयॉन्स ने इस एक रात की परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए लिए हैं ।
विज्ञापन
6 of 7
beyonce
- फोटो : instagram
परफॉर्मेंस के दौरान बेयॉन्स ने इंडियन ड्रेस भी कैरी की । साथ ही मांग टीका भी लगाया। रेड और गोल्डन कलर की दो अलग-अलग ड्रेस में बेयॉन्स ने परफॉर्म किया। बेयॉन्स ने अपने पॉपुलर सॉन्ग 'क्रेजी इन लव' और 'पर्फेक्ट' पर परफॉर्मेंस दी । बता दें कि ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन 8 दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलेंगे ।
बता दें कि संगीत सेरेमनी में ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने परफॉर्मेंस दी । एक वीडियो में सलमान खान अनंत अंबानी के बेग्राउंड डांसर बने भी नजर आए । वहीं ईशा और आनंद पीरामल ने रोमांटिक परफॉर्मेंस देकर मेहमानों का दिल जीत लिया ।