फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुकेश अंबानी के दामाद ने डांस करते-करते ईशा को गोद में उठाया, Kiss किया तो शरमा गईं नई दुल्हन

Mon, 10 Dec 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
मुकेश अंबानी अपनी इकलौती बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं । इसे देश की सबसे बड़ी शादी माना जा रहा है । खबरों की मानें तो करीब 1800 सेलेब्रिटीज देश-विदेश से ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने पहुंचे हैं । ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं ।
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
संगीत सेरेमनी 8 दिसंबर को थी । इस सेरेमनी को शाहरुख खान ने होस्ट किया था । वहीं पूरे अंबानी परिवार ने डांस करने के लिए सिर्फ शाहरुख खान की फिल्मों के गानों को चुना । संगीत में अंबानी फैमिली के अलावा पूरे बॉलीवुड ने डांस किया ।
 
विज्ञापन

3 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
इसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, करण जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान जैसे बड़े स्टार्स ने परफॉर्मेंस दी । वहीं रविवार को अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स भी ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने पहुंचीं । बेयॉन्स की परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ।
 

4 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
इनमें एक ऐसा वीडियो भी सामने आया जिसमें मुकेश अंबानी के दामाद और बेटी यानी आनंद पीरामल-ईशा अंबानी रोमांटिक डांस करते नजर आए । डांस करते-करते आनंद ने ईशा को अपनी गोद में उठा लिया । ये देखकर तो वहां बैठे मेहमानों ने खूब सीटियां-तालियां बजाईं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani anand piramal - फोटो : instagram
बता दें कि ईशा अंबानी ने 'मै तेनु समझावां' गाने पर सोलो परफॉर्मेंस भी दी । इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद यही लगा कि वो डांस के मामले में हीरोइनों को भी टक्कर दे सकती हैं । ईशा अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन के रॉयल इंतजाम देखकर लोगों की आंखें फटी रह गई हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें