फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने शादी को लेकर किया खुलासा, 'इस मजबूरी के कारण विदाई में रोई थीं'

Fri, 01 Feb 2019 01:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
isha ambani
देश के सबसे अमीर बिजनेस मुंकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ मुंबई में हुई थी । इस शादी में बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी । ईशा अंबानी की रॉयल वेडिंग अंबानी परिवार के घर एंटीलिया से हुई थी । 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
isha ambani
शादी से पहले के सारे फंक्शन उदयपुर से हुए थे । वहीं रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी गई थी । ईशा अंबानी ने पहली बार अपनी शादी को लेकर कई राज खोले हैं । ईशा ने बताया कि उनकी शादी पूरे परिवार के लिए एक बहुत इमोशनल पल था । 
विज्ञापन

3 of 6
isha ambani
ईशा ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया । साथ ही वोग को खास इंटरव्यू भी दिया । ईशा ने इस इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी शादी साल की सबसे बड़ी शादी बन गई और उन्होंने इसके लिए क्या-क्या तैयारियां की थीं । 

4 of 6
isha ambani
ईशा ने कहा, 'मां और पापा ने मेरी शादी में बहुत काम किया । अच्छी बात ये रही कि मेरी पसंद उनकी पसंद बन गई । मैं शादी के लिए होने वाली किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुई । मैंने पहले से ये नहीं सोचा था कि मेरी शादी कैसी होगी लेकिन जो हुआ वो मेरी सोच से भी ज्यादा थी।'
विज्ञापन

5 of 6
isha ambani
27 साल की ईशा ने बताया कि शादी के दौरान मेरे पास खड़े सभी लोग रोने लगे थे। सभी की आंखों में आंसू थे । वो कहती हैं, 'मैं भी बहुत इमोशनल थी लेकिन मेरे पास खड़े सभी लोग पूरा टाइम रोते रहे । मैं सिर्फ विदाई के समय रोई थी क्योंकि मेरे ऊपर बाकी लोगों का प्रेशर था । सब आसपास रो रहे थे । खासतौर से मेरे पैरेंट्स ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani marriage - फोटो : instagram
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । इन तस्वीरों में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी रोते हुए नजर आए थे । शादी में बच्चन खानदान के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रेखा जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें