फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र के 83वें बर्थडे पर उमड़ा हेमा का प्यार, ईशा-बॉबी ने भी शेयर किए इमोशनल मैसेज

Sun, 09 Dec 2018 11:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dharmendra and Hema
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र शनिवार को 83 वर्ष के हो गए। ड्रीम गर्ल और उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वह उनके सदाबहार प्यार हैं। वहीं, उनके बेटा और बेटी ( बॉबी और ईशा देओल) ने भी उन्हें ढेर सारी बधाईयां दीं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
hema malini
हेमा ने शनिवार को ट्वीट किया कि, ‘मेरे सदाबहार प्यार, मेरी प्यारी बच्चियों के पिता और डेरियन व राध्या के दादाजी को जन्मदिन की बधाई। धर्मजी के जन्मदिन पर मुझे बधाइयां भेज रहे प्रशंसकों का भी शुक्रिया। मैं जरूर आपकी शुभकामनाएं उन तक पहुंचाऊंगी।’ धर्मेंद्र और हेमा मालिनी राजा रानी, सीता और गीता और शोले समेत कई फिल्मों में साथ-साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
esha hema
बता दें कि उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। ईशा ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने धर्मेंद्र के जन्मदिन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे पापा। इस तस्वीर में धर्मेंद्र, हेमा, ईशा और उनके पति भरत तख्तानी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। 

4 of 5
बॉबी देओल
धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से जन्में बॉबी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया है। बॉबी हाल ही में फिल्म रेस 3 में नजर आए थे। लेकिन उनकी यह फिल्म भी बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dharmendra
बता दें कि धर्मेंद्र का जन्म 1935 को पंजाब में हुआ था। फिल्म शोले में वीरू के रोल से उन्हें बॉलीवुड में बहुत पहचान मिली थी। वहीं, साल 2012 में  उन्हें भारत का तीसरा सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से नवाजा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें