फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद 452 करोड़ के आलीशान बंगले में रहेंगी अंबानी की बेटी, यह है बंगले की खासियत

Thu, 15 Nov 2018 05:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम/ दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Isha Ambani wedding card - फोटो : twitter
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को लेकर एक रोचक खबर सामने आई है। हाल ही में ईशा अंबानी की आनंद पीरामल के साथ सगाई हुई है। ईशा अंबानी जल्द ही शादी भी करने वाली हैं। वहीं शादी की खबरों के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

2 of 6
Isha ambani
खबरों के अनुसार मुकेश अंबानी की लाड़ली बेटी शादी के बाद 452 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहेंगी, जो कि मुंबई के वर्ली इलाके में है। 50  हजार स्केवयर फीट वाले इस ठिकाने का नाम ओल्ड गुलीटा है। इसकी खासियत है कि यहां से समुद्र का नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई देगा। यह बंगला खूबसूरत संसाधनों से सजाया गया है। वहीं आधुनिक जमाने की हर बेहतर मशीन इस घर में मौजूद है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
Isha Ambani engagement
बंगले में तीन बेसमेंट बनाए गए हैं। बता दें कि दूसरा और तीसरा बेसमेंट पर्किंग और सर्विस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं पहले बेसमेंट पर बगीचा, ओपन एयर स्विमिंग पूल और कुछ कमरे बनाए गए हैं। बंगले में भूतल से आने-जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऊपर के मालों पर लिविंग, डायनिंग हॉल मल्टीपर्पज रूम बनाए गए हैं। 

4 of 6
Isha Ambani
वहीं बंगले में लाउंज एरिया और ड्रेसिंग रूम भी बहुत शानदार और कारीगरी के साथ बनाए गए हैं। ईशा यहां पर अपने पति आनंद पीरामल के साथ रहेंगी। ईशा का मायका अंबानी मैशन काफी खास और मंहगा है, लेकिन ईशा की यह नई हवेली भी कुछ कम सुंदर नहीं है। बताया जा रहा है कि आनंद पीरामल के पिता अजय पीरामल ने 452 करोड़ रुपए में इस बंगले को खरीदा है।
विज्ञापन

5 of 6
Isha Ambani
ईशा और आनंद पीरामल आगामी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। इसके बाद यह दोनो वर्ली सी फेस स्थित पांच मंजिला बंगले में रहेंगे। जिसे पीरामल ने 6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीदा था। यह आलीशन बंगला पूरे 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
isha ambani engagement party
वहीं आपको बता दें कि आनंद के माता-पिता अजय पीरामल और स्वाति पीरामल ने यह बंगला अपने बेटे और बहू को गिफ्ट को तौर पर दिया है। वहीं इसके लिए उन्होंने 19 सितंबर को बीएमसी की तरफ से एक सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर लिया है। बता दें कि अजय पीरामल विश्वभर में करीब 10 अरब डॉलर का कारोबार संभालते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें