फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के डेढ़ महीने बाद इतनी बदल गईं ईशा अंबानी, अब तक के सबसे हॉट अंदाज में आईं नजर

Sat, 02 Feb 2019 01:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने हाल ही में आनंद पीरामल के साथ रॉयल वेडिंग की। अंबानी परिवार की इस शादी में बियोंसे ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। साथ ही बॉलीवुड, क्रिकेट और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

2 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
शादी के बाद ईशा अंबानी अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने वोग मैगजीन के लिए एक फोटोशूट कराया है। शादी के बाद ईशा अंबानी का ये पहला फोटोशूट है। तस्वीरों में ईशा बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
वीडियो शूट के दौरान ईशा शादी पर बात करते हुए कहती हैं कि 'मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरी शादी कैसी होगी लेकिन शादी का पूरा फंक्शन अद्भुत था। मैं ऐसा सोच भी नहीं सकती थी। मेरे पूरे परिवार के लिए यह बहुत इमोशनल भी था।' 

4 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा आगे कहती हैं कि 'मैं लिंग के आधार पर भेदभाव के सख्त खिलाफ हूं। मैं ऐसे माहौल में पली-बढ़ी हूं जहां मुझे लगता है कि मैं वो सब कुछ कर सकती हूं जो मेरा भाई कर सकता है।' ईशा बताती हैं कि 'मेरा सपना है कि मुंबई में एक म्यूजियम बनाऊं जहां दुनिया भर से लोग आएं।'
विज्ञापन

5 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
बता दें कि 27 साल की ईशा की शादी 12 दिसंबर को उनके घर एंटीलिया में हुई थी। शादी से पहले के सारे फंक्शन उदयपुर में हुए थे। वहीं रिसेप्शन पार्टी मुंबई में रखी गई थी। ईशा अंबानी की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे ।
विज्ञापन

6 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा की शादी की तस्वीरों में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी रोते हुए नजर आए थे । शादी में बच्चन खानदान के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रेखा जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
isha ambani - फोटो : vogue
ईशा के बाद मुकेश अंबानी के घर एक बार फिर शहनाई बजने वाली है। चर्चा है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी मंगेतर श्लोका मेहता इस साल मार्च में शादी कर सकते हैं। इस शादी के लिए उनकी खरीदारी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें