बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की झड़ी लग गई है । दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक, कपिल शर्मा-गिन्नी और राखी सावंत अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं । इस बीच देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की भी शादी होने जा रही है । 12 दिसंबर को ईशा, आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
isha ambani
इससे पहले होने वाले प्रीवेडिंग फंक्शन उदयपुर के 'लेक पिचोला' में होंगे । प्रीवेडिंग सेरेमनी 8 और 9 दिसंबर को होंगी । शादी के लिए एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हायर किया गया है । इस कंपनी ने स्पेशल तरीके से स्टेज तैयार करने की प्लानिंग की है ।
विज्ञापन
3 of 5
Isha Ambani and Nita Ambani
- फोटो : Instagram
डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पॉन्टून के ऊपर स्टेज का सेटअप किया जाएगा। लेक पिचोला के उदय विला घाट पर एक बार में 1000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस पूरे घाट को फूलों से सजाया जाएगा । तैरते हुए स्टेज के ऊपर ही डांस परफॉर्मेंस होगी ।
4 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की सगाई सितंबर महीने में इटली के लेक कोमो में हुई थी । यहां पानी के आस-पास फाउंटेन के बीच आनंद ने ईशा को अंगूठी पहनाई थी । हाल ही में अंबानी परिवार में गृह शांति पूजा का आयोजन किया गया। इस पूजा में ईशा अंबानी ने डिजाइनर सब्यसाची का बनाया हुआ लहंगा पहना था। लहंगे में ईशा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
सब्यसाची ने अपने सोशल मीडिया अंकाउट पर ईशा की तस्वीरों को शेयर करते हुए लहंगे की डीटेल साझा की थी। इस लहंगे में हैंड एंब्रॉयडरी और हैंड पेंट का काम किया गया है। लहंगे में खास तीला वर्क किया गया था जो ईशा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था । अब ईशा की शादी का लहंगा देखने लायक होगा ।