ईशा अंबानी को अपना बनाने आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंच चुके हैं। मुकेश अंबानी ने बारात का स्वागत किया। आनंद पीरामल घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर आए। तस्वीरों में मुकेश अंबानी काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं सभी बाराती गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे हुए हैं। शाही शादी में शरीक होने हिलेरी क्लिंटन भी पहुंच चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
बारात पहुंचने से पहले अनंत अंबानी और आकाश अंबानी घोड़े पर बैठे नजर आ रहे थे। बेटी की शाही शादी में नीता अंबानी ने नीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। ईशा अंबानी की शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता भेजा गया है इसके अलावा उद्योग जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शरीक होंगी।
एंटीलिया में मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इस शाही शादी में शरीक होने के लिए आमिर खान पत्नी किरण रॉव के साथ एंटीलिया पहुंच चुके हैं। किरण रॉव ने ग्रे रंग का लहंगा नीले रंग के कॉम्बिनेशन के साथ पहना हुआ था जबकि आमिर खान सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे।
विधु विनोद चोपड़ा भी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे। इसके साथ ही कियारा आडवाणी पहुंच चुकी हैं। कियारा ने व्हाइट और गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ पहुंच चुके हैं। अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन, श्वेता बच्चन नंदा और नव्या नवेली नजर आए।
विज्ञापन
5 of 24
Isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी एंटीलिया पहुंच चुकी हैं। टीना अंबानी की कार से उतरते हुई तस्वीरें सामने आई हैं। भतीजी ईशा अंबानी की शादी समारोह के लिए टीना अंबानी हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं। टीना अंबानी के साथ-साथ अनिल अंबानी भी पहुंच चुके हैं। अनिल अंबानी क्रीम रंग की शेरवानी पहने हुए थे।
विज्ञापन
6 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
हिलेरी क्लिंटन भी ईशा अंबानी की शादी में शरीक होने एंटीलिया पहुंच चुकी है। हिलेरी इससे पहले उदयपुर में ईशा अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में भी पहुंची थीं।
विज्ञापन
7 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
बारात पहुंचने से पहले श्लोका की तस्वीर भी सामने आई थी। श्वलोका ईशा अंबानी की होने वाली भाभी हैं। श्वलोका और अनंत अंबानी की जल्द ही शादी होने वाली है हालांकि दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी है। तस्वीर में श्लोका क्रीम और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं।
8 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी दोस्त हैं। अपनी दोस्त की शादी के लिए प्रियंका ने भी खास ड्रेस चुनी है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में प्रियंका गोल्डन और हल्के गुलाबी कलर के कॉम्बिनेशन का लहंगा पहन हुए हैं जबकि निक सफेद शर्ट के साथ काले रंग का कोट-पैंट पहने हुए हैं।
9 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन तो पहले ही एंटीलिया पहुंच चुके हैं लेकिन अब उनके बेटे और बहू की तस्वीरें सामने आई हैं। ईशा अंबानी की शादी के लिए ऐश्वर्या किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं लग रही हैं। ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही गले में भारी हार कैरी किया हुआ है। मांग में सिंदूर और बन ऐश्वर्या पर बहुत खूबसूरत लग रहा है। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और आराध्या भी हैं। अभिषेक बच्चन काले रंग के कोट-पैंट पहने हुए हैं जबकि आराध्या पीले रंग का लहंगा पहने हुए हैं।
10 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
इस बीच सोशल मीडिया पर आनंद पीरामल की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आनंद कैमरा देखकर अपना फेस कुशन से छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। आनंद पीरामल ने शेरवानी पहनी हुई है और गॉगल्स लगाए हुए हैं।
11 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
हरभजन सिंह और गीता बसरा भी ईशा अंबानी की शादी में शरीक होने जा रहे हैं। इस तस्वीर में गीता बसरा ने नीले रंग का पटियाला सूट पहना हुआ है तो वहीं हरभजन सिंह क्रीम रंग के कुर्ते के ऊपर पीले रंग की जवाहर कट जैकेट पहने हुए हैं। शाही शादी के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी पहुंच चुके हैं।
12 of 24
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। सचिन ने रेड कलर का कुर्ता-पजामा पहना है, वहीं अंंजलि गोल्डन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं।
13 of 24
karan johar
- फोटो : social media
अंबानी परिवार की इकलौती बेटी की शादी में फिल्ममेकर करण जौहर भी पहुंचे हैं। वह ईशा अंबानी की शादी में ब्लू और क्रीम कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आए हैं।
14 of 24
gauri khan
- फोटो : instagram
ईशा अंबानी की शादी में किंग खान यानी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पहुंच चुकी हैं। शादी में वह रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आई हैं। इस साडी़ में गौरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गौरी के अलावा और भी बॉलीवुड सितारे ईशा अंबानी की शादी में पहुंच रहे हैं।
15 of 24
alia bhatt
- फोटो : amar ujala
तमाम बड़े सितारों के बीच अभिनेत्री आलिया भट्ट ईशा अंबानी की शादी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। शादी में वह ब्लू और व्हाइट कलर के लहंगा-चून्नी में दिखाई दी हैं। मीडिया को देखकर आलिया ने अलग-अलग पोज भी दिए हैं।
16 of 24
priyanka chopra
- फोटो : instagram
अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर चुकीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंच चुकी हैं। प्रियंका ने ईशा अंबानी की शादी में ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी है जबकि निक जोनस फॉर्मल ब्लैक ड्रेस में दिखाई दिए हैं।
17 of 24
shilpa shetty
- फोटो : instagram
कुछ बॉलीवुड सितारे ईशा अंबानी की शादी में पहुंचने से पहले सोशल मीडिया के जरिए अपने लुक और ड्रेस की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की अंबानी परिवार की शादी में पहुंचने से पहले की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वह ब्राउन कलर की ड्रेस में दिखी दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
18 of 24
Rajinikanth
- फोटो : amar ujala
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी अंबानी परिवार की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे हैं। वह पत्नी लता के साथ ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे हैं।
19 of 24
rajnath singh and mamta banerjee
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड सितारों के साथ ही देश के राजनेता भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचना शुरू हो गए हैं। उनकी शादी में बीजेपी नेता राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बंगाल की दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी नजर आई हैं।
20 of 24
Vijay Rupani
- फोटो : amar ujala
नेता राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद बीजेपी नेता और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंच गए हैं। बॉलीवुड सितारों के बाद देश के राजनेता भी आने शुरू हो गए हैं।
21 of 24
Ratan Tata
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड सितारों और राजनेताओं के बीच टाटा समूह के मालिक रतन टाटा भी मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी को आशीर्वाद देने उनकी शादी में पहुंच गए हैं। उनके अलावा एक्टर जैकी श्रॉफ भी ईशा अंबानी की शादी में पहुंचे हैं।
22 of 24
anil kapoor and sonam kapoor
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर बेटी सोनम कपूर के साथ ईशा अंबानी के शादी में पहुंचे हैं। सोनम कपूर पिंक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं वहीं अनिल कपूर ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं।
23 of 24
anand piramal and isha ambani
- फोटो : amar ujala
देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्में जारी हैं। बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ उनकी शादी हो रही है । ईशा-आनंद की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं।