मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी को शाही बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एंटीलिया सदी की उस शादी का गवाह बना जिसमें शरीक होने देश-विदेश से लोग आए थे। बुधवार शाम से ही एंटीलिया में सितारों सहित राजनेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। तो चलिए आपको ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के सभी इनसाइड वीडियो एक साथ दिखाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
isha ambani wedding
- फोटो : wittyvows
ईशा अंबानी की शादी की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आ गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि नीता अंबानी ने चांदी की घंटी बजाकर बेटी ईशा की ग्रैंड एंट्री करवाई थी। इसके अलावा जयमाल का भी वीडियो वायरल हो रहा है। शादी के लिए जैसे ही अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी मंडप में पहुंची तो उनके होने वाले पति आनंद पीरामल ने उनका हाथ जोड़कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों की जयमाल की रस्म हुई। जयमाल के समय आम शादियों की तरह ही आनंद को उनके दोस्तों ने अपने कंधे पर उठा लिया । ईशा जयमाल नहीं डाल पाईं तो उनके भाई आगे आए। अनंत और आकाश अंबानी ने ईशा को कंधों पर उठा लिया। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाया। देखिए यह वीडियो...
विज्ञापन
3 of 11
Mukesh Ambani Nita Ambani
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की जयमाल के अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का मंडप में बैठे हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश अंबानी ईशा अंबानी को देखकर इमोशनल नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए यह वीडियो...
अब आपको दिखाते हैं एंटीलिया के अंदर का वीडियो जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सभी मेहमानों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है आप भी देखिए...
ईशा अंबानी की शादी में सुपरस्टार रजनीकांत पत्नी लता के साथ एंटीलिया पहुंचे थे। रजनीकांत ने फैंस को देखकर वेब किया देखिए वीडियो..
विज्ञापन
6 of 11
madhuri isha ambani wedding
- फोटो : Instagram
शाही शाही में माधुरी दीक्षित भी अपने पति राम नेने के साथ पहुंची थीं। कैमरा देखते ही उन्होंने मीडिया को वेब भी किया। माधुरी ने ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा पहना हुआ था जबकि राम नेने नीले रंग का कोट-पैंट पहने हुए थे। देखिए वीडियो...
विज्ञापन
7 of 11
salman khan
- फोटो : Instagram
अब देखिए सलमान खान और जैकलीन का यह वीडियो जिसमें दोनों एंटीलिया के अंदर मेहमानों से मिलते हुए नजर आ रहे हैं।
8 of 11
priyanka chopra
- फोटो : instagram
न्यूलीवेड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी इस शाही शादी का हिस्सा बने थे। इन दोनों स्टार का यह वीडियो एंटीलिया के बाहर का है जहां पर दोनों कार से उतरते हुए दिखे। प्रियंका ने निक के साथ पोज दिए और हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा। देखिए वीडियो...
9 of 11
shahid kapoor and mira rajput
- फोटो : Instagram
अब जरा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का यह वीडियो देखिए। ईशा अंबानी की शादी में शाहिद कपूर अपनी पत्नी माीरा के साथ पहुंचे थे। मीरा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। यह ऐसा पहला मौका था जब वह किसी शादी में मीरा बेटे के जन्म के बाद गई थीं। देखिए वीडियो...
10 of 11
Hrithik Roshan
- फोटो : Instagram
ईशा अंबानी की शादी में ऋतिक रोशन भी पहुंचे। ऋतिक इस वक्त 'सुपर 30' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में ऋतिक काफी जंच रहे थे। देखिए ऋतिक के एंटीलिया पहुंचने का वीडियो...