फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार कटरीना कैफ की बहन को मिली फिल्म, सलमान खान के इस खास हीरो के साथ करेंगी रोमांस

Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Isabelle Kaif - फोटो : Instagram
कटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ ने अपनी पहली हिन्दी फिल्म साइन कर ली है। वह डांस आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में वह सलमान खान के खास हीरो सूरज पंचोली के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स को परफॉर्म करते दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
इसाबेल कैफ
फिल्म में इसाबेल जहां बॉल रूम और लैटिन डांसर के किरदार में नजर आएंगी, वहीं सूरज पंचोली का रोल इस फिल्म में स्ट्रीट डांसर का होगा। वह सालसा, जुंबा और बचाटा स्टाइल में डांस करते दिखेंगे। इसके लिए पिछले दो महीनों से दोनों जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। फिल्म के लिए अपनी तैयारी पर सूरज पंचोली ने कहा, 'हर दिन 10-12 घंटों तक ट्रेनिंग की वजह से मैं बीमार हो गया था। मगर अब मुझे इसकी आदत हो चुकी है। ऐसा लग रहा है मैं स्कूल वापस आ गया हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
Sooraj Pancholi
फिल्म 'टाइम टू डांस' का निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डीसूजा के सहायक रहे स्टेनली डीकोस्टा करेंगे। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूज करेंगे। निर्माता ने कहा, 'ऐसा पहली बार होगा जब किसी हिन्दी फिल्म में इतने सारे डांस फॉर्म्स देखने को मिलेंगे। इसाबेल और सूरज के साथ स्टेनली दो महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' इस फिल्म की कहानी रेमो डीसूजा ने लिखी है।

4 of 5
sooraj pancholi
फिल्म 'टाइम टू डांस' की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी। भूषण कुमार ने बताया कि वह फिल्म को इसी साल रिलीज करना चाहते हैं। 50 दिनों के अंदर लंदन में ही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि सूरज पंचोली ने तीन साल पहले फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बॉक्स ऑफिस पर उनकी पहली फिल्म का प्रदर्शन खराब रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Isabelle Kaif - फोटो : Instagram
सलमान खान ने ही इसाबेल को अंग्रेजी फिल्म 'डॉ.कैबी' से लॉन्च किया था। वह इस फिल्म के सह-निर्माता थे। गौरतलब है कि जिस फिल्म से वह डेब्यू करने जा रही हैं, वह पिछले एक साल से पाइपलाइन में थी। इसकी वजह थे सूरज पंचोली। दरअसल, सूरज पंचोली एक्ट्रेस जिया खान मर्डर केस में आरोपी हैं। इस वजह से इस फिल्म पर काम शुरू होने में देरी हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें