फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidyut Jamwal: अगले 15 दिन में नंदिता के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं विद्युत जामवाल, लंदन में बजेगी शहनाई?

Tue, 12 Jul 2022 06:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता विद्युत जामवाल की हाल ही में फिल्म 'खुदा हाफिज 2' रिलीज हुई है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है, लेकिन फिल्म में विद्युत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने कमाल का एक्शन किया है। अभिनेता अपने गुड लुक्स के लिए भी जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी के साथ सगाई की थी, तभी से दोनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। अब खबर आ रही है कि दोनों शादी का प्लान बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
इस समय नंदिता लंदन में हैं और ऐसा कहा जा रहा है विद्युत भी बहुत जल्द लंदन रवाना होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बहुत जल्द ये कपल लंदन में शादी करने जा रहा है। ऐसा भी सुनने में आ रहा है कि दोनों पहले ही शादी कर चुके हैं और उनके दोस्तों ने अभी तक ये बात छिपाकर रखी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो खुद कपल ही बता सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत जामवाल एक प्राइवेट पर्सन हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक करना पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि ये भी कहा जा रहा है कि उन्होंने नंदिता के साथ अपनी सगाई की बात को भी काफी दिनों तक छिपाकर रखा था। और अब ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों में दोनों की शादी हो सकती है। बता दें कि पिछले साल विद्युत जामवाल और नंदिता ने सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार किया था।  
विज्ञापन

4 of 4
विद्युत जामवाल, नंदिता महतानी - फोटो : सोशल मीडिया
विद्युत ने 13 सितंबर 2021 को अपने सोशल मीडिया पेज पर दो फोटोज शेयर की थीं। जिसमें अभिनेता ने नंदिता के साथ अपनी सगाई की जानकारी दी थी। पहली तस्वीर में वह अपनी मंगेतर के साथ दीवार पर चढ़ते दिखे तो वहीं दूसरी फोटो में वह ताजमहल के सामने एक-दूसरे का हाथ थामे प्यार की निशानी की ओर देख रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें