फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के डेढ़ महीने बाद ही सुष्मिता के भाई-भाभी के रिश्ते में क्या सबकुछ है ठीक? इस वजह से उठे सवाल

Thu, 01 Aug 2019 08:58 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
करीब डेढ़ महीने पहले 16 जून को सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन ने गर्लफ्रेंड चारू असोपा के साथ शाही अंदाज में शादी की। गोवा में हुई इस शादी की काफी चर्चा रही और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या राजीव और चारू के रिश्ते में सबकुछ ठीक है?
विज्ञापन

2 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
राजीव और चारू दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। सगाई से लेकर हनीमून तक की कई तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट से ही सवाल उठने शुरू हुए।दरअसल, चारू और राजीव ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था हालांकि अब उन्होंने फिर से फॉलो कर लिया है। राजीव ने चारू के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और बताया कि दोनों दिल्ली में डिनर डेट पर गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
दोनों ने अपनी प्रोफाइल फोटो बदल ली है। राजीव और चारू ने पहले कपल फोटो लगाई थी लेकिन अब दोनों ने अपनी-अपनी सिंगल फोटो लगाई है। इससे पहले चारू ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और गजल की लाइनें लिखीं- 'हम लबों से कह ना पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी, और वो समझे नहीं ये खामोशी क्या चीज है।' 

4 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
एक दूसरी तस्वीर के साथ चारू ने लिखा- 'चुप थे तो जिंदगी चल रही थी लाजवाब, खामोशियां बोलने लगीं तो बवाल हो गया।' चारू के इस तरह के पोस्ट के बाद कई यूजर्स ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए कि क्या उनके रिश्ते में सब ठीक है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajeev sen, charu asopa - फोटो : social media
बता दें कि शादी बंगाली और राजस्थानी रीति-रिवाज से गोवा में हुई थी। जबकि दोनों पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इस शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा चंद दोस्त शामिल हुए थे। 3 दिनों तक चले ग्रैंड सेरेमनी में सगाई, हल्दी, मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल मेरे अंगने में, ये रिश्ता क्या कहलाता है और संगिनी में नजर आ चुकी हैं। राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें