फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती से रिलेशनशिप पर पहली बार बोले ऑनस्क्रीन 'धोनी'-'इतनी जल्दी नतीजे पर न पहुंचें'

Wed, 07 Aug 2019 05:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में मुख्य किरदार निभाकर चर्चित हुए बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम पिछले कुछ वक्त से रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा था। लेकिन अब सुशांत ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 7
Sushant Singh Rajput, rhea chakraborty - फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल बॉलीवुड लाइफ से सुशांत सिंह राजपूत ने  रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा- 'इस समय कुछ भी कहना सही नहीं हैं। लोगों को इतनी जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। मैं सिर्फ उन सवालों का जवाब दे सकता हूं जिसका संबंध सिर्फ मुझसे है। लेकिन अगर किसी से रिश्ते की बात है तो इसमें मुझे पहले उस दूसरे शख्स की इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन

3 of 7
Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty - फोटो : file photo
वहीं जब सुशांत से पूछा गया कि क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- 'मैं तो कई लोगों को डेट कर रहा हूं। ओह, शायद मुझे तो ये नहीं कहना चाहिए था। अरे, कोई और नहीं ये मैं कह रहा हूं क्या मुझे ये नहीं कहना चाहिए।'

4 of 7
rhea chakraborty, sushant singh rajput - फोटो : social media
सुशांत और रिया अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। वहीं कुछ वक्त पहले दोनों साथ में लद्दाख ट्रिप पर भी गए थे। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
विज्ञापन

5 of 7
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty - फोटो : social media
बता दें कि रिया से पहले सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों ही स्टार्स फिल्म राब्ता में एक साथ नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया था। 
विज्ञापन

6 of 7
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
गौरतलब है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। सुनने में आया था कि दोनों शादी भी करने वाले हैं लेकिन बात नहीं बन पाई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chhichhore - फोटो : social media
वहीं सुशांत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उनकी अगली फिल्म छिछोरे है। जिसे नीतेश तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में सुशांत के साथ श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें