फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब श्रीदेवी से पूछा गया कि वो सुंदर दिखने के लिए इंजेक्शन लेती हैं तो ऐसा था उनका जवाब

Mon, 26 Feb 2018 11:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
हमेशा फिट नजर आने वालीं श्रीदेवी के 54 साल की उम्र में यूं चले जाने से उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई के वर्सोवा स्थित उनके बंगले में श्रीदेवी की अंतिम यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। उनका शव आज दोपहर तक मुंबई लाए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
श्रीदेवी के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है, हालांकि अब सूत्रों के हवाले से यह खबर भी मिल रही है कि श्रीदेवी की मौत कार्डियक अरेस्ट से नहीं बल्कि किसी और वजह से हुई है। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक महिला पत्रकार सवाल पूछती है कि क्या वह जवान रहने के लिए कोई इंजेक्शन लेती हैं। इसके जवाब में श्रीदेवी क्या कहती हैं आइए जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi

यह वीडियो श्रीदेवी की फिल्म ‘रुप की रानी’ के प्रीमियर का है। जब महिला पत्रकार उनकी सुंदरता का राज पूछटी हैं तो श्रीदेवी इसका जवाब देते हुए कहती हैं, 'पता नहीं लोग यह सोच कैसे लेते हैं, बिल्कुल नहीं।'

4 of 5
sridevi
इंटरव्यू में आगे श्रीदेवी कहती हैं यह कोई लक नहीं है कि मैं इंडस्ट्री में आ सकी। सिर्फ लक पर निर्भर नहीं रह सकतें। एक इंसान के अंदर सभी तरह की क्वालिटीज होना जरुरी होता है। राइट टैलेंट, ब्यूटी और यह भी पता होना चाहिए की डांस कैसे करना है। तब कही जाकर आप इंडस्ट्री में सरवाइव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
श्रीदेवी अपनी छोटी बेटी खुशी और पति बोनी कपूर के साथ एक शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसके चलते वह दुबई नहीं जा सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें