फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन की इस फिल्म के दीवाने हैं शाहरुख खान, फिल्म के रीमेक के लिए मांगे राइट्स

Wed, 04 Apr 2018 12:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन जल्द ही शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों को हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन से बातचीत करते हुए एक साथ देखा गया था। दोनों की बातचीत से इस बात का अंदाजा तो लग गया था कि कमल हासन जल्द ही कोई घोषणा कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Kamal Hasan
अब मीटिंग के कुछ दिनों बाद ही साउथ मेगास्टार कमल हासन ने बताया है कि शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'हे राम' बहुत पसंद है और उन्होंने हाल ही में फिल्म के आधिकारिक रीमेक अधिकार खरीदे हैं। खुद शाहरुख खान भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा चुके हैं। बावजूद इसके वो ये फिल्म रीमेक करना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो - फोटो : डेंमो
मुंबई मिरर से बात करते हुए कमल हासन ने बताया, "शाहरुख को  मेरी फिल्म में अभिनय के लिए सिर्फ एक घड़ी मिली थी क्योंकि इससे ज्यादा देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था। अब, शाहरुख एक वॉच ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुझे खुशी है कि उन्हें भारत भाई (सह-निर्माता भारत शाह) से हे राम का हिंदी अधिकार मिला।''
विज्ञापन

4 of 4
kamal haasan
'हे राम' 2000 में निर्मित तथा कमल हसन द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। 2000 में आई कमल हासन की फिल्म 'हे राम' ने काफी लोकप्रियता कमाई थी। इस फिल्म में हासन के साथ रानी मुखर्जी थी। हे राम में उन्होंने मृत्युशैया पर लेटे 89 साल के एक हिंदू का किरदार निभाया जो अपनी बीती जिंदगी की कहानी फ्लैशबैक में बताता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें