फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रणबीर-आलिया ने गुपचुप तरीके से कर ली है सगाई, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 02 Apr 2019 01:25 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
alia bahtt
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर हैं ।दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है । पिछले दिनों जी सिने अवॉर्ड्स के दौरान दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए भी नजर आए । इस कपल ने धीरे-धीरे अपने रिलेशन को दुनिया के सामने लाना शुरू कर दिया है । 
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt
अपने रिलेशन को दुनिया के सामने लाने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया और रणबीर की सगाई हो गई है । साथ ही दोनों जल्द ही शादी करने का भी मन बना चुके हैं । डीएनए की खबर के मुताबिक, 'रणबीर ने आलिया को स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज में घुटनों पर बैठ सगाई के लिए प्रपोज किया था ।'

 
विज्ञापन

3 of 6
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor - फोटो : instagram
'आलिया ने रणबीर को हां कहने में पलभर की भी देरी नहीं लगाई । वहीं पर दोनों ने सगाई की । सगाई के सेलिब्रेशन के लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन भी किया गया ।' बता दें कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए ये कपल स्विट्जरलैंड गया था । 

4 of 6
ranbir kapoor alia bhatt
वहीं पर आलिया और रणबीर ने सगाई की, हालांकि इस पर इस कपल की ओर से कोई बयान नहीं आया है । आलिया और रणबीर ने अपनी सगाई की खबरों को बाहर नहीं आने दिया है । ऐसा पहली बार नहीं है जब आलिया और रणबीर की शादी की खबरें आई इैं । इससे पहले भी कहा गया था कि आलिया-रणबीर जल्द शादी करने वाले हैं ।
विज्ञापन

5 of 6
ranbir kapoor
खबर थी कि ऋषि कपूर जल्द से जल्द भारत आकर रणबीर को सेटल करना चाहते हैं । ऋषि को अपने बेटे की शादी का बेसब्री से इंतजार है । ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं । नीतू कपूर भी उनके साथ हैं । आलिया और रणबीर अक्सर ऋषि से मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाते हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media
पिछले दिनों हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान आलिया ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार किया था । उन्होंने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने के बाद कहा था, 'आज का दिन मेरे प्यार के लिए है । आई लव यू रणबीर ।' ये सुन रणबीर शर्माते हुए नजर आए थे ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें