फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या प्रेग्नेंसी छिपा रही हैं प्रीति जिंटा ? तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं

Tue, 07 Feb 2017 05:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Twitter
शादी के बाद से ही प्रीति जिंटा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं। पहले उन्होंने गुपचुप शादी करके सभी को चौंका दिया तो वहीं इन दिनों वो बदले हुए हाव-भाव और पहनावे से सभी को चौंका रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पब्लिक जगहों पर प्रीति के रूप-रंग और पहनावे को देखकर लग रहा है कि कहीं वो प्रेग्नेंट तो नहीं ? हालांकि ये नजरों को धोखा भी हो सकता है लेकिन हालिया दिनों में प्रीति की ज्यादातर पब्लिक आउटिंग सिंपल और ढीले-ढाले कपड़ों में ही हुई हैं, जिनकी वजह से इन खबरों को हवा मिल रही है कि वो अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सभी से छिपा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
देखा जाए तो अक्सर प्रीति को ग्लैमर्स और एकदम टिपटॉप अंदाज में देखा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आईं इनकी ताजा तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं।

4 of 6
हाल ही में रखी गई अपनी बर्थडे पार्टी में भी प्रीति बेहद ही ढीले-ढाले टॉप और शॉर्ट पैंट में नजर आई थीं और उसमें वो काफी मोटी नजर आ रही थीं। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि कैमरे के गलत एंगल की वजह से प्रीति का लुक ऐसा लग रहा हो।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Twitter
लेकिन हाल में वो एयरपोर्ट में फिर से ऐसे अंदाज में दिखीं कि लगने लगा कहीं प्रीति प्रेग्नेंट तो नहीं। प्रीति ने लाल रंग का चूड़ीदार पहना था और दुपट्टे को पूरा फैलाकर ओढ़ रखा था, जिससे लगा कि वो शायद कुछ छिपाने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खैर, अब प्रीति जिंटा वाकई प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा, लेकिन उनकी ये तस्वीरें कुछ और ही बयां कर रही हैं। फिलहाल प्रीति अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं और जल्द ही वो सनी देओल स्टारर 'भैयाजी सुपरहिट' में दिखाई देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें