बाहुबली की सफलता के बाद खबर है कि फिल्म की लीड जोड़ी प्रभास और अनुष्का शेट्टी जल्द ही सगाई करने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म रिलीज होने के बाद जितनी चर्चा इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड की थी, उतनी ही इस बात की भी कि क्या अनुष्का और प्रभास सच में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?
विज्ञापन
2 of 5
हालांकि, दोनों स्टार्स अपने रिलेशनशिप पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इस साल दिसंबर में दोनों सगाई करने जा रहे हैं। फिल्म क्रिटिक उमर संधू ने प्रभास और अनुष्का के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि प्रभास और अनुष्का आनेवाले दिसंबर के महीने में सगाई करने जा रहे हैं।
Breaking News for #Baahubali Fans ! #Prabhas & #AnushkaShetty will get engaged this December ! They are officially in Relationship Now. 😍 pic.twitter.com/Q8AaisOzVc
— Umair Sandhu (@sandhumerry) October 3, 2017
विज्ञापन
3 of 5
हालांकि इस पर प्रभास और अनुष्का की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते अभी प्रभास इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं।
4 of 5
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रभास ने बताया था, 'हम दोनों एक-दूसरे को 9 साल से जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच अफेयर की खबरें सुनकर कभी-कभी मैं भी हैरान हो जाता हूं।'
प्रभास ने आगे कहा, 'ये खबरें इतनी स्ट्रॉन्ग होती हैं कि एक बार को मुझे भी लगने लगा कि हमारे बीच सच में कुछ है। उन्होंने कहा, हम दोनों जानते हैं कि हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं है। यह नॉर्मल बात है जब भी दो एक्टर एक से ज्यादा फिल्मों में साथ काम करते हैं तो ऐसी अफवाहें उड़ती हैं।'