फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के बाथरूम में छिपकर बिना चेकिंग के भाग निकली थीं कनिका कपूर? सफाई में बोली ये बात

Fri, 20 Mar 2020 08:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कनिका कपूर को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा कि लंदन से लौटने के बाद कनिका लखनऊ एयरपोर्ट पर अधिकारियों से मिलीभगत करके वहां से बिना स्क्रीनिंग कराए निकल गईं।
विज्ञापन

2 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने ट्वीट किया है, 'मेरे सहयोगी को पता चला है कि लखनऊ एयरपोर्ट पर कनिका कपूर अधिकारियों से मिलीभगत करके और वॉशरूम में छिपकर स्क्रीनिंग से बच गईं। इन सबको सजा देनी चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा है, 'लंदन से लखनऊ लौटीं, एयरपोर्ट के बाथरूम में छिप गईं और बिना किसी को बताए चुपके से चली गईं और इसके बाद 100 लोगों को डिनर पार्टी दी। अब वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'
 
 
विज्ञापन

3 of 4
कनिका कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कराई थी उस दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं पाए गए थे। एक न्यूज चैनल से बातचीत में कनिका ने कहा कि मैं बहुत पढ़ी-लिखी और समझदार हूं। ये सब झूठे आरोप हैं। मैंने एयरपोर्ट पर अपना चेकअप कराया था। 
विज्ञापन

4 of 4
बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
कनिका के पिता राजीव कपूर ने मीडिया को बताया कि लंदन से लौटने के बाद तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई थीं। इस दौरान वो करीब 300-400 लोगों से मिली थीं। हालांकि कनिका ने अपना पिता की बात का खंडन किया है।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस को लेकर ऋषि कपूर ने जताई चिंता, ट्रोलर्स बोले- 'कितने पेग डाउन हैं सर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें