फिल्मों को लेकर कॉपीराइट्स के मसले तो होते ही रहते हैं। दर्शक भी इस बात के लिए तैयार रहते हैं कि कभी किसी गाने तो कभी किसी फिल्म की कहानी को लेकर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। लेकिन, इस बार मामला वेब सीरीज के पोस्टर का है। यानी कि हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नएपन के लिए कोई मेहनत ही नहीं कर रहा। साहो एक फ्रेंच फिल्म की कॉपी बताई जा रही है तो कल्कि की वेबसीरीज का पोस्टर एक ऑस्ट्रेलियन फिल्म के पोस्टर की नकल बताया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
saaho
- फोटो : social media
पिछले हफ्ते फिल्म साहो के एक पोस्टर को हुआ विवाद अभी ताजा ही है। अभिनेत्री लीजा रे का कहना था कि साहो का एक खास पोस्टर एक दूसरे कलाकार की बनाई पेटिंग की कॉपी है। वहीं फ्रेंच निर्देशक जेरोम सले ने फिल्म साहो को अपनी एक फिल्म की नकल होने क बात भी ट्विटर पर कही। साहो के तमाम एक्शन सीन्स भी चंद मशहूर हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगते हैं। फिल्म का लुक और फील मॉडर्न रखने के लिए फिल्म के निर्देशन ने तमाम हॉलीवुड फिल्मों का मसाला अपनी इस फिल्म में डाला है।
विज्ञापन
3 of 4
kalki koechlin
- फोटो : Social Media
अब नई बात हो रही है जी5 की वेबसीरीज भ्रम की। इस तस्वीर में दो पोस्टर हैं पहला कल्कि केकलां की वेब सीरीज भ्रम का और दूसरा ऑस्ट्रेलियन फिल्म द नाइटिंगेल का। दोनों पोस्टर देखने के बाद ज्यादा कुछ कहने को रह भी नहीं जाता। देखने से ही साफ पता चल रहा है कि जी5 के क्रिएटिव डिपार्टमेंट ने इतनी खास सीरीज के पोस्टर के लिए जरा भी मेहनत नहीं की।
कल्कि की ये वेब सीरीज एक हॉरर सीरीज है। इस सीरीज में कल्कि के अलावा भूमिका चावला, संजय सूरी, एजाज खान, ओमकार कपूर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन संगीत सीवन ने किया है।