जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
1997 में रिलीज हुई जुदाई का निर्देशन राज कंवर ने किया था। इसमें अनिल कपूर, श्रीदेवी, उर्मिला मातोंडकर, कादर खान, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, परेश रावल, उपासना सिंह और सईद जाफरी अहम भूमिका में थे। यह फिल्म साल 1994 में आई तेलुगु फिल्म सुभलग्नम की रीमेक थी। फिल्म में अनिल ने राज वर्मा का किरदार निभाया, तो वहीं श्रीदेवी को काजल जैन वर्मा के रूप में दिखाया गया, जबकि उर्मिला ने जान्हवी साहनी वर्मा की भूमिका निभाई थी।