फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान से ट्विटर पर पिछड़े अमिताभ बच्चन, अब अकाउंट हैक होने की चली चर्चा

Sat, 03 Feb 2018 01:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachchan
ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के फॉलोवर्स शाहरुख खान से कम क्या हुए तब से अमिताभ बच्चन के अकाउंट की चर्चा हो रही है। पहले अमिताभ बच्चन ने संकेत दिए कि वह ट्विटर छोड़ सकते हैं। माना जा रहा था अमिताभ के फॉलोवर्स की संख्या घटी तो इससे वह नाराज हो गए और अब ट्विटर पर ऐसे संकेत मिले कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।
विज्ञापन

2 of 4
Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन के ट्विटर अकाउंट से कुछ ऐसे ट्वीट्स हुए जिन्हें पढ़कर लगा उनका अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने कुछ मीडिया हाउस के ट्वीट्स को रिट्वीट किया। 
विज्ञापन

3 of 4
Amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कई लोगों को फॉलो किया। जिसके बाद इस बात को और बल मिला कि उनका अकाउंट हैक हो गया है। बिग बॉस सीजन 11 से मशहूर हुए विकास गुप्ता को अमिताभ ने फॉलो किया तो विकास ने ट्वीट किया कि 'अमिताभ ने फॉलो का बटन गलती से दबा दिया या फिर उनका अकाउंट हैक हो गया।' यही हाल हितने तेजवानी का भी रहा। पहले तो हितेन ने अमिताभ को फॉलो किए जाने पर धन्यवाद दिया फिर लिखा कि 'क्या यह सच है कि अमिताभ बच्चन का अकाउंट हैक हो गया है।'
 



 
विज्ञापन

4 of 4
Amitabh Bachchan
ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबरें आने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'जी हां हुजूर मैं बहुतों को फॉलो करता हूं। ये काम मैं अपने मन से करता हूं। जमाना कहता है किसी ने हैक कर दिया आपका अकाउंट। कहते हैं, इससे मिल रहा औरों को डिस्काउंट, दूसरों को फॉलो करना गुनाह है, अगर लाख गुनाह और करुंगा, यहीं पर।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें