फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर को छोड़ इस खिलाड़ी के साथ प्यार की पींगे बढ़ा रहीं दीपिका! किसने खोला राज?

Mon, 10 Jul 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की पिछले साल टेनिस धुरंधर नोवाक जोकोविच के साथ आई तस्वीरें ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उस वक्त तो दोनों की डेटिंग की खबरें नहीं आईं लेकिन अब नोवाक की एक्स-गर्लफ्रेंड के एक बयान ने सनसनी मचा दी है।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण, नोवाक जोकोविच
नोवाक की एक्स-गर्लफ्रेंड Natasa Bekvalac ने अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल को दिए एक इंटरव्यू में ऐसा खुलासा किया है जिससे रणवीर सिंह की रातों की नींद उड़ सकती है। Natasa ने कहा है कि नोवाक दीपिका को डेट कर ज्यादा खुश रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी जेलेना के साथ नोवाक जोकोविच
अब इस बयान से Natasa ने उनके डेटिंग की खबर कंफर्म तो नहीं की है लेकिन इससे अफवाहों का बाजार जरूर गर्म हो गया है। बता दें कि नोवाक शादीशुदा हैं और उनके एक बेटा भी है। नोवाक ने अपनी बचपन की दोस्त Jelena से शादी की थी।

4 of 6
दीपिका पादुकोण, नोवाक जोकोविच
दीपिका और नोवाक को पिछले साल अमेरिका में डिनर करते देखा गया था। उस दौरान कई अंग्रेजी वेबसाइट दीपिका को पहचान नहीं पाई थीं। दीपिका के फैंस ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद ही ये कहा जाने लगा था कि दोनों के बीच कुछ पक रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण, जेलेना जोकोविच
नोवाक के बयान के बाद इन अफवाहों पर विराम लग गया था। नोवाक का कहना था कि दीपिका उनकी पत्नी की काफी अच्छी दोस्त हैं। हालांकि उनकी पत्नी उस डिनर पर मौजूद नहीं थीं। दीपिका और नोवाक की पत्नी की साथ में विंबलडन के दौरान एक तस्वीर आई थी जिसमें दीपिका के पिता और बहन भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण
अब ये मात्र अफवाह है या वाकई दोनों के बीच कुछ पक रहा है, इसका खुलासा तो कुछ समय में ही होगा। फिल्हाल दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में वयस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें