फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन को मिली एक और फिल्म, कलम हासन के साथ तमिल मूवी में करेंगे डेब्यू

Mon, 21 Jan 2019 10:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Abhishek Bachchan
फिल्ममेकर शंकर (S. Shankar) ने करीब 22 साल पहले तमिल और हिंदी में फिल्म इंडियन बनाई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसके रीमेक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को फिल्म में लीड रोल के लिए चुन लिया गया है। हालांकि अब तक इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अभिषेक इन दिनों काफी कम और चुनिंदा फिल्में कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
indian 2
खैर अगर ये खबर सच्ची होती है तो इंडियन 2 के जरिए अभिषेक तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे। इससे पहले खबर आई थी कि इस फिल्म में कमल हासन (Kamal haasan) के अलावा तमिल स्टार सिम्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। हालांकि बाद में उन्होंने इस फिल्म से किनारा कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
Abhishek Bachchan
इस रोल के लिए अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सितारों को भी मिला था, लेकिन अपने पुराने कमिटमेंट्स के चलते ही दोनों स्टार्स ने इस फिल्म को ठुकरा दिया। अब खबर है कि अभिषेक को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के अलग अलग पोस्टर सामने आ रहे हैं।

4 of 5
Aishwarya Abhishek
'इंडियन 2' भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी और इसमें भ्रष्टाचार से लड़ते दिखाया जाएगा। फिल्म में म्यूजिक अनिरूध रविचंद्र देंगे। इस फिल्म में काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा अभिषेक के पास  फिल्म 'गुलाब जामुन' भी है। इस फिल्म में अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन भी होंगी। आखिरी बार दोनों मनीरत्नम की फिल्म 'रावन' में साथ नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek Bachchan
इसके अलावा गीतकार साहिर लुधियानवी की बायोपिक में भी अभिषेक बच्चन के कास्ट किए जाने की खबर है। अभिषेक फिल्म में साहिर लुधियानवी की भूमिका में नजर आ सकते हैं। अभिषेक बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में काम करने की इच्छा भी जाहिर की थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें