फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ इरफान खान की थ्रोबैक तस्वीर आई सामने, बेटे ने लिखा- 'मैं शायद कभी नहीं जीत सकता'

Wed, 15 Jul 2020 10:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता इरफान खान का इस ही साल अप्रैल में निधन हो गया था। उनके जाने के बाद से फैंस उन्हें अभी भी याद कर रहे हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर और बेटे बाबिल खान लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता की अनदेखी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। सुतापा के पोस्ट साझा करने के एक दिन बाद ही बाबिल ने अब कुछ  तस्वीरें पोस्ट की है।
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में इरफान और सुतापा नजर आ रहे हैं। इरफान कुर्सी पर बैठे हुए हैं जबकि सुतापा उनके बगल में खड़ी हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस की यादें ताजा हो गईं। तस्वीर के साथ बाबिल ने अपने माता पिता के लिए एक कविता लिखी है। 
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल लिखते हैं, 'पांच साल बहुत ज्यादा होते हैं और आप एक अजनबी हैं, प्यार में पांच साल। काश मैं आपके जूतों में फिट हो पाता। आप इतनी दूर चले गए हैं और मैं हमेशा थोड़ा बहुत देर से आता हूं।' बाबिल आगे लिखते हैं कि 'जब मैं अपनी मां को रोते हुए देखता हूं तो मेरी लिए मुश्किल घड़ी होती है। मैं शायद कभी नहीं जीत सकता।'

 

4 of 5
इरफान खान, सुतापा सिकदर, बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
बाबिल ने अपने इस पोस्ट के साथ तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक अन्य तस्वीर में वो अपने भाई अयान के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि इरफान खान के दोनों बेटे विदेश में पढ़ाई करते हैं। लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही वो भारत पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
babil khan - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले बाबिल ने एक वीडियो पोस्ट किया था। बाबिल ने उन सभी का धन्यवाद किया था जो इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं और सपोर्ट कर रहे हैं। बाबिल ने कहा था कि उनके पिता के निधन के बाद बहुत से ऐसे लोग हैं जो उन्हें अकेलापन महसूस नहीं होने देते।  

अंकिता और रिया के बाद कृति सेनन ने सुशांत के लिए लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर आपकी आंखों में भी आ जाएंगे आंसू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें