फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को याद कर फिर भावुक हुईं पत्नी सुतापा सिकदर, कहा- 'यह कमल के फूल आपको याद हैं...'

Mon, 22 Jun 2020 10:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान भले की इस दुनिया से चले गए हों लेकिन उनसे जुड़ी यादों को उनके करीबी और फैंस हमेशा साझा करते रहते हैं। इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर उन्हें याद करती रहती हैं। वह इरफान खान के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनसे यादों को दिवंगत अभिनेता के फैंस के साथ शेयर करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार फिर से सुतापा सिकदर ने इरफान खान को याद किया है। सुतापा सिकदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खास तस्वीर साझा कर दिग्गज अभिनेता को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कमल के फूलों की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ सुतापा सिकदर ने भावुक पोस्ट लिखा है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
सुतापा सिकदर, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुतापा सिकदर ने तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'यह कमल के फूल आपको याद हैं इरफान। जिंदगी की बोतल में उन्हें लाने के लिए और उनके खिलने के लिए एक जगह बनाने के लिए आपने काफी दर्द उठाया है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इरफान खान के फैंस उनके इस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं। 
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 29 अप्रैल 2020 को इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल रहा। इरफान खान का चले जाना बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति रही। वह लंबे समय तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे। इस बीमारी का पता उन्हें साल 2018 में चला था, जिसका उन्होंने लदंन में लंबे समय तक इलाज करवाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
निधन के एक दिन पहले इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली। इरफान खान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा वह छोटे पर्दे के सीरियल्स में भी नजर आए थे। इरफान खान की बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

पढ़ें: बॉलीवुड फिल्म की मशहूर 'विलेन' रह चुकी हैं ये पांच अभिनेत्रियां, 'खूनी-धोखेबाज' बनकर खूब बटोरी सुर्खियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें