फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान को याद कर भावुक हुईं पत्नी सुतापा, लिखा- 'याद तुम्हारी आती रही रात भर'

Mon, 13 Jul 2020 06:42 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान और सुतापा - फोटो : फाइल
अभिनेता इरफान खान के निधन को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। इस बीच उनकी पत्नी सुतापा और बेटे बाबिल, अयान सोशल मीडिया पर अभिनेता को याद करते रहते हैं। एक बार फिर इरफान खान की पत्नी सुतापा ने अभिनेता से जुड़ी यादों को साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया
सुतापा ने अपने इंस्टाग्राम पर रात की रानी के पेड़ की तस्वीर साझा की है। इरफान खान को रात की रानी के फूलों की खुशबू बहुत पसंद थी। इरफान के निधन के बाद सुतापा ने एक पोस्ट लिखकर बताया था कि वो इस पेड़ को देखकर हर दिन उन्हें याद करेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : ट्विटर
सुतापा ने साझा की गई तस्वीर के साथ लिखा- 'रहें ना रहें, हम महका करेंगे। हमारी बालकनी। याद तुम्हारी आती रही रात भर, ये खुशबू महकती रही रात भर।'
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सुतापा ने इरफान खान की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो नीचे बाइक के पास बैठे दिखे थे। इसके अलावा सुतापा ने उत्तरी बंगाल में स्थित तीस्ता नदी की एक तस्वीर के साथ लिखा कि काश वो इरफान के साथ एक बार और यहां जा पातीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान का जाना बॉलीवुड के लिए अपूर्णीय क्षति है। वो करीब दो साल तक कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान अपने पीछे पत्नी सुतापा और दो बेटों को छोड़ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें